डॉ. फुरकान की शोध पुस्तक को पुरस्कार
सरधना। सरधना नगर निवासी युवा शायर एवं साहित्यकार डॉ. फुरकान को उनकी पुस्तक ‘उत्तर प्रदेश में उर्दू गजल 1980 के बाद’ पर अकादमी की चेयरपर्सन प्रोफेसर आसिफा जमानी ने पुरस्कार देने की घोषणा की हैं। जिसमें पुरस्कार स्वरूप पंद्रह हजार रुपये का चेक एवं सनद देकर सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार की घोषणा के बाद सरधना में लोगों ने खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई दी। डॉ. फुरकान सरधनवी की तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। जिनमें ‘उत्तर प्रदेश में उर्दू गजल 1980 के बाद’, ‘अनीस अंसारी की शख्सियत’ और फन्नी जाविये एवं खुशबू इधर-उधर शामिल हैं। उनकी पुस्तक खुशबू इधर-उधर पर अलीगढ़ से शहरयार अवार्ड मिल चुका है। उस्ताद शायर अनवर उल हक़ शादां, प्रोफेसर यूनुस गाजी, शमे अदब के सदर शाहिद मिर्जा, बज्मे अदब के सदर अब्दुल सलाम फरीदी, मौलाना रिजवान, असद ग़ालिब, जफ़र कुरैशी, डॉ. अंजना सिंह सेंगर, मो. अली शाह, शावेज अंसारी आदि ने बधाई दी है।