{"_id":"5cfbd72bbdec22076c4eebc3","slug":"audio-viral-in-the-indecipherable-language-of-bjp-mla-vikram-saini","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक विक्रम सैनी का ऑडियो वायरल, श्मशान घाट की सफाई का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक विक्रम सैनी का ऑडियो वायरल, श्मशान घाट की सफाई का है मामला
Sat, 08 Jun 2019 09:11 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 08 Jun 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
भाजपा विधायक विक्रम सैनी का अशोभनीय भाषा में किसी नागरिक के मोबाइल पर कॉल करने पर वार्ता का ऑडियो वायरल हुआ है। विधायक से युवक ने अपने गांव के श्मशान घाट की सफाई कराने के लिए मोबाइल फोन पर बातचीत की थी। आरोप है कि विधायक ने फोन पर अभद्र भाषा प्रयोग किया। हालांकि विधायक ने बातचीत होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी कई बार अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहे हैं। इस बार विधायक द्वारा अभद्र भाषा बोलने का ऑडियो वायरल हुआ है। खतौली विधानसभा क्षेत्र में रतनपुरी के गांव रायपुर नंगली निवासी सचिन ने विधायक को फोन किया था। ऑडियो के अनुसार, सचिन ने फोन पर विधायक को अपने क्षेत्र के बारे में जानकारी दी। साथ ही श्मशान घाट की संबंध में आग्रह किया। आरोप है कि विधायक से अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
मैंने किसी से भी फोन पर अभद्रता नहीं की है। अगर श्मशान घाट की सफाई का मामला है तो उसकी सफाई की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की होती है। या फिर ब्लॉक के अधिकारियों की। यह काम विधायक के स्तर का नहीं होता है। - विक्रम सैनी, खतौली से भाजपा विधायक।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/