{"_id":"610e1c268ebc3ebc773acafb","slug":"audio-viral-congress-leader-in-saharanpur-claims-that-bjp-government-will-be-win-again-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडियो वायरल : सहारनपुर में कांग्रेस नेता का दावा -'यूपी में फिर बनेगी भाजपा की सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑडियो वायरल : सहारनपुर में कांग्रेस नेता का दावा -'यूपी में फिर बनेगी भाजपा की सरकार'
Sat, 07 Aug 2021 11:07 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:07 AM IST
सार
वायरल ऑडियो इमरान मसूद का बताया जा रहा है, हालांकि, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद का कहना है कि ऑडियो किसका है, किसने वायरल किया, उन्हें मालूम नहीं है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कांग्रेस के एक नेता का ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उसमें कांग्रेस के एक नेता कह रहे हैं कि भाजपा के हिन्दुत्व की काट किसी के पास नहीं है, वर्तमान परिस्थिति के अनुसार प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। इसलिए भाजपा को हराने के लिए पश्चिम बंगाल जैसे समीकरण बनाने होंगे।
विज्ञापन
यह ऑडियो दो दिन से वायरल हो रहा है। उसमें एक तरफ से कांग्रेस नेता बोल रहे हैं तो दूसरी तरफ वार्ता करने वाले सपा नेता का भी नाम लेते हैं। यह ऑडियो कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद का बताया जा रहा है। करीब दो मिनट से ज्यादा इनकी बातचीत होती है, जिसमें राजनीतिक समीकरणों पर पूरी चर्चा है।
विज्ञापन
खास बात यह है कि वह कहते हैं कि इन हालातों से आने वाले चुनाव में भाजपा को प्रदेश में सवा दो सौ सीटें मिलेंगी, जबकि कांग्रेस शून्य पर रहेगी। इतना ही नहीं, वह कहते हैं कि सपा को 150 से ज्यादा सीटें मिल जाएं तो राजनीति छोड़ दूंगा।
विज्ञापन
ऑडियो में कांग्रेस नेता कहते हुए सुनाई पड़ रहे हैं कि फ्रंट फुट पर खेलने का दम राहुल गांधी में है या ममता बनर्जी में है, बाकी किसी में नहीं है। वह यह भी कहते हैं कि बिना हिंदू के कोई काम नहीं होने वाला है।
वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद का कहना है कि ऑडियो किसका है, किसने वायरल किया, उन्हें मालूम नहीं है। चुनाव नजदीक आने पर मेरी छवि धूमिल करने के लिए विपक्षी लोगों द्वारा ऐसी हरकतें की जाती हैं।