{"_id":"6a5cc03b1ba266526b09aab3","slug":"atul-pradhan-lashed-out-fiercely-at-the-bjp-during-the-save-the-constitution-mega-rally-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106151-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: संविधान बचाओ महारैली में भाजपा पर जमकर बरसे अतुल प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: संविधान बचाओ महारैली में भाजपा पर जमकर बरसे अतुल प्रधान
विज्ञापन
दौराला - दौराला में संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ महारैली में अतुल प्रधान को तलवार भेंट करते। स्रो
- मेधावी छात्राओं को वितरित की साइकिल
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सरधना रोड पर रविवार को आयोजित संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ महारैली में सरधना विधायक अतुल प्रधान ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान की मूल भावना को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
अतुल प्रधान ने कहा कि वर्तमान सरकार में दलितों, किसानों और मजदूरों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और अन्य समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय लोगों की आवाज दबाने का काम कर रही है। आज उनसे विकास कार्यों का हिसाब मांगा जा रहा है, जबकि 10 साल में भाजपा की सरकार में पेपर लीक, बेरोजगारी, राम मंदिर में चंदा चोरी हुई।
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के नाम पर सत्ता में आई, लेकिन राम मंदिर निर्माण के लिए आए चंदे को लेकर भी सवाल उठे। उन्होंने आरोप लगाया कि कपसाड़ कांड और अनुसूचित जाति की छात्रा हत्याकांड जैसे मामलों में पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय आवाज दबाने का प्रयास किया। गांव कपसाड़ निवासी नरसी ने कहा कि उनसे किए गए वादे पूरे नहीं हुए। आरोप लगाया कि उनकी मां की हत्या कर दी गई और बहन का अपहरण हुआ। भय के कारण उन्हें गांव छोड़कर मेरठ में रहना पड़ रहा है। उन्होंने न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
मुख्य वक्ता आरपी सिंह और लक्ष्मण यादव ने कहा कि संविधान दबे-कुचले और कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने तथा सभी को समान अधिकार देने के उद्देश्य से बनाया गया था। आज संविधान की भावना को दरकिनार कर कानून का मजाक बनाया जा रहा है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और न्याय की मांग करने वालों की आवाज दबाई जा रही है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी, प्रभु दयाल वाल्मीकि, सीमा प्रधान, बाबर रिजवी, अनमोल, विजयपाल, संजीव, सोनू, राहुल, भारतवीर, बिट्टू, अनिल, विजय राठी आदि मौजूद रहे।