फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Atul Pradhan felt the shock, SP Haiqaman made Rajpal Singh the District President

...तो इसलिए लगा अतुल प्रधान को झटका, राजपाल सिंह बने सपा के जिलाध्यक्ष

Wed, 03 May 2017 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 03 May 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
Atul Pradhan felt the shock, SP Haiqaman made Rajpal Singh the District President
राजपाल सिंह बने सपा के जिलाध्यक्ष

मेरठ में समाजवादी पार्टी में जिलाध्यक्ष को लेकर चल रहे दंगल में बाजी राजपाल सिंह के नाम रही। उन्हें मंगलवार को जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया गया। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष रहे और सरधना से चुनाव लड़े अतुल प्रधान की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही थी। इसके बाद राजपाल सिंह और ओमपाल गुर्जर के नाम थे। यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि खींचतान खत्म करने के लिए फिर से जयवीर सिंह को भी कमान सौंपी जा सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

विज्ञापन


रजपुरा गांव के निवासी राजपाल सिंह वर्ष 1974 से समाजवादी विचारधारा से जुड़े हुए हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे हैं, तो अब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भी करीबी माने जाते हैं। पुराने समाजवादी होने का उन्हें इनाम मिला है। 1989 में उन्होंने जनता दल से कैंट विधानसभा चुनाव लड़ा था, हालांकि वे हार गए थे। जिलाध्यक्ष बनने से जहां राजपाल सिंह खेमे में खुशी की लहर है, वहीं विरोधी गुटों ने चुप्पी साध ली है। 

विज्ञापन

सरोजिनी गुट रहा हावी

Atul Pradhan felt the shock, SP Haiqaman made Rajpal Singh the District President
अखिलेश और मुलायम सिंह यादव

राजपाल सिंह को जिलाध्यक्ष बनवाने के लिए एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल गुट लगा हुआ था। वहीं, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रहे ओमपाल गुर्जर पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के करीबी माने जाते हैं, इसलिए उनकी भी दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी। सपा हाईकमान ने जिला इकाई भंग कर दी थी।

शाहिद मंजूर पदमुक्त
शाहिद मंजूर को जिला संगठन प्रभारी के पद से हटा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार शाहिद मंजूर ने सपा आलाकमान से इस जिम्मेदारी से हटाने को कहा था। वहीं चर्चा है कि पार्टी की समीक्षा बैठक में वे मौजूद नहीं थे। जिला प्रभारी जयवीर सिंह यादव ने इसकी रिपोर्ट अखिलेश यादव को दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed