{"_id":"6370d8b35348446ba2450b23","slug":"atul-maheshwari-scholarship-examination-2022-283-students-appeared-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2022: मुजफ्फरनगर में 283 छात्र-छात्राओं ने दिया इम्तिहान, दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2022: मुजफ्फरनगर में 283 छात्र-छात्राओं ने दिया इम्तिहान, दिखा उत्साह
Sun, 13 Nov 2022 05:17 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 13 Nov 2022 05:17 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए छात्र-छात्राएं सुबह सात बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए। तय समय 11 बजे से परीक्षा शुरू हुई, जो साढ़े 12 बजे तक चली। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह रहा।
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के पहले चरण की परीक्षा रविवार को श्रीराम कॉलेज में आयोजित की गई। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में जिले के 283 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा को लेकर सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। सुबह करीब दस बजे ही परिक्रमा मार्ग स्थित कॉलेज में अभ्यर्थी पहुंचने शुरू हो गए थे। देहात क्षेत्र में शाहपुर, चरथावल, मीरापुर क्षेत्र से अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विद्यार्थियों का बढ़ा आत्मविश्वास
परीक्षा देकर केंद्र से निकले छात्र-छात्राओं का कहना था कि पेपर बहुत अच्छा हुआ। इस परीक्षा से बहुत कुछ सीखने को मिली। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मदद मिलेगी।
विज्ञापन
छात्रा प्रीति ने कि मेरा सपना आईएएस बनना है। इसके लिए वह अभी से तैयारियों में जुटी है। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा उनके लिए मददगार साबित होगी।
विज्ञापन