फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to snatch coil, woman dies

कुंडल झपटने की कोशिश के दौरान बाइक से गिरी महिला की मौत

Sun, 08 Aug 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Attempt to snatch coil, woman dies
बिजनौर : स्योहारा में पति के साथ जा रही महिला की संदिग्ध हालात में मौत पर गमजदा परिजन। - फोटो : BIJNOR
कुंडल झपटने की कोशिश, महिला की मौत
विज्ञापन

स्योहारा। पति के साथ बाइक से जा रही एक महिला के कानों से बदमाश कुंडल झपटने की कोशिश की, इस दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और उसकी बाइक से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने मामले को गैर इरादतन हत्या में दर्ज किया है।

मरने महिला संगीता थाना रेहड़ के गांव हसनपुर निवासी भूपेंद्र सिंह की पत्नी थी और वह शनिवार की देर शाम अपने पति के साथ बाइक से स्योहारा से ठाकुरद्वारा मार्ग होकर घर जा रहे थे। भूपेंद्र सिंह के मुताबिक नगर से निकलते ही दो बदमाश बाइक से पीछे लग गए। और चार किलोमीटर दूर गांव उमरपुर खादर के निकट बदमाशों ने संगीता के कानों से सोने कुंडल खींचने का प्रयास किया। छीना झपटी में महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक से मुंह के बल गिर गई। गिरते ही महिला के मुंह से तेज चीख निकली। चीख सुनकर लुटेरे भाग खड़े हुए, जिससे वह बेहोश हो गई। पीड़ित गांव वालों के सहयोग से महिला को सीएचसी ले गए। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। महिला की पोस्टमार्टम में उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नही पाया गया। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। पुलिस को महिला को जहरीले पदार्थ देने का शक हैं। एसपी डा. धर्मवीर सिंह के मुताबिक महिला के पति ने पत्नी के एक कान का कुंडल लूटने की बात बताई है। महिला के एक कान का कुंडल सलामत हैं। दूसरे कान पर कुंडल लूटने का कोई निशान नहीं है। शरीर पर भी चोट का निशान नही हैं।पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हैं। घटना की सच्चाई जल्द सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed