फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to slit woman's throat with a blade

ब्लेड से महिला का गला रेतने का प्रयास

Fri, 23 Jul 2021 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Attempt to slit woman's throat with a blade
ब्लेड से महिला का गला रेतने का प्रयास
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। गोविंदपुरी के जंगल में देवबंद सहारनपुर निवासी एक महिला का ब्लेड से गला रेतने का प्रयास किया गया। महिला का शोर सुनकर खेेत में काम कर रहे लोगों ने उसे बचाते हुए पुलिस को सूचना दी। सीओ सदर देहात ने महिला से घटना की जानकारी लेते हुए उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस महिला के बयान के आधार पर घटना की जांच कर रही है।
जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली की आवासीय कॉलोनी निवासी कोमल शर्मा पुत्री कृष्णवीर शर्मा की शादी 14 वर्ष पूर्व जनपद सहारनपुर के कस्बा देवबंद निवासी मनोज शर्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद कोमल के पुत्र (10) व पुत्री (8) है। पिछले कई माह से कोमल मुजफ्फरनगर में अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह कोमल कॉलोनी में घूम रही थी। एक युवक ने कोमल को बहला फुसलाकर कार में बैठा लिया और नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोशी की हालत में परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुरी के जंगल में ले गया। ईख के खेत में युवक ने महिला का ब्लेड से गला रेतने का प्रयास किया। होश में आने पर उसने शोर मचा दिया। युवक उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गया। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग उसके पास पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने महिला से पूछताछ करते हुए सीएचसी माछरा में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल रेफर कर दिया। पुलिस महिला के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्र का कहना है कि महिला ने अपने पति पर सुपारी देकर जान से मरवाने का आरोप लगाया है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed