फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to rape woman, husband attacked her for protesting

महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर पति पर गाड़ी चढ़ाई

Sun, 19 Dec 2021 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape woman, husband attacked her for protesting
मेरठ। टीपीनगर में एक महिला को अगवा करके दुष्कर्म का प्रयास किया गया, इसका विरोध करने पर आरोपी ने महिला के पति पर गाड़ी चढ़ा दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

टीपीनगर के एक मोहल्ले की महिला की आठ दिन पहले फेसबुक पर युवक से दोस्ती हो गई थी। युवक ने महिला को अपना नाम भानू शर्मा बताया था। महिला और युवक के बीच चेटिंग होने लगी। शुक्रवार की रात करीब एक बजे भानू अपने साथियों के साथ महिला के घर पहुंच गया। तमंचे के बल पर महिला को घर के अंदर से उठाकर गाड़ी में डाल लिया। पति ने विरोध किया तो उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। महिला का कहना है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कार के अंदर अश्लीलता की। दुष्कर्म का प्रयास भी किया गया। करीब सुबह तीन बजे महिला को कार से सूर्या पैलेस ब्रह्मपुरी के पास छोड़ दिया। उसके बाद महिला अपने मायके माधवपुरम में चली गई। महिला की तरफ से आरोपी भानू शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि आरोपी की तलाश में टीपीनगर पुलिस लगी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed