{"_id":"6211569246c39f313f0c37bb","slug":"attampt-to-loot-with-bussinessman-in-kharkhauda-meerut-news-mrt5776086126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद की मीट फैक्टरी में जा रहे पशु व्यापारी से लूट की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद की मीट फैक्टरी में जा रहे पशु व्यापारी से लूट की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद की मीट फैक्टरी में जा रहे पशु व्यापारी से लूट की कोशिश
खरखौदा (मेरठ)। हापुड़ रोड पर पूर्व सांसद शाहिद अखलाक की मीट फैक्टरी में जा रहे पशु व्यापारी हाजी इरशाद से शनिवार को बदमाशों ने लूट की कोशिश की। बदमाशों को देखकर पशु व्यापारी स्कूटी छोड़कर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तभी व्यापारी लौटे। स्कूटी की डिग्गी में 14.48 लाख रुपये रखे हुए मिले हैं। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कुरैशियान मस्जिद निवासी हाजी इरशाद शनिवार सुबह बेटे मोहसिन के साथ स्कूटी पर पूर्व सांसद शाहिद अखलाक की मीट फैक्टरी अल साकिब एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड में जा रहे थे। आरोप है कि हाईवे पर अल्लीपुर गांव के सामने स्कॉर्पियो में सवार बदमाशोें ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद कार सवार हथियारबंद चार बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया। व्यापारी के बेटे ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी पिटाई भी की। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। इन्हें देखकर बदमाश स्कूटी पर टंगे बैग को लेकर फरार हो गए।
बदमाशों के जाने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को 20 लाख रुपये लूटने की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी और एसपी देहात केशव प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन जांच में व्यापारी की स्कूटी में 14.48 लाख रुपये सुरक्षित मिले। बाद में व्यापारी ने इतनी ही रकम बताई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर लूट के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। इरशाद के अनुसार मीट फैक्ट्रियां किसी व्यापारी से सीधे पशु नहीं खरीदतीं। पहले व्यापारी पशुओं को लेकर प्लाट में पहुंचते हैं तो वह लोग उन पशुओं को खरीदकर बाद में मीट प्लांट को बेचते हैं।
विज्ञापन
--
पांच वर्ष पहले भी हुई थी व्यापारी से दस लाख की लूट
- व्यापारी यह कारोबार को कई साल से कर रहा है। पांच वर्ष पहले भी 2017 में व्यापारी से लोहिया नगर सब्जी मंडी के सामने बदमाशों ने 10 लाख की रकम लूट ली थी।
---
इस घटना में लूट के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की स्कार्पियो का नंबर भी पीड़ित ने पुलिस को बताया है। पुलिस छानबीन करने में लगी है। पशु व्यापारी के पास इतना पैसा कहां से आया, इसकी भी जानकारी ली जा रही है। -- केशव कुमार, एसपी देहात