{"_id":"5b915e53867a557ec86b95d8","slug":"attack-on-young-man-s-house-in-meerut-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: पैसे मांगने पर दबंगों ने बोला हमला, चाकू से किए कई वार, युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: पैसे मांगने पर दबंगों ने बोला हमला, चाकू से किए कई वार, युवक गंभीर घायल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र में कमेटी के रुपये मांगने पर दबंगों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी पक्ष के लोग भाग गए। आरोपी पक्ष के लोगों ने महिलाओं से अभद्रता की। वहीं मारपीट के बाद पीड़ित पक्ष में दहशत बनी हुई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अब्दुल्लापुर के हंडिया मोहल्ला निवासी राखी पत्नी सुमित ने तीन साल पहले पड़ोस के अरविंद के पास कमेटी डाली थी। समय पूरा होने पर वह पति के साथ अरविंद के घर रुपये मांगने पहुंची। आरोप है कि अरविंद ने महिला से अभद्रता करते हुए मारपीट की। देर रात अरविंद अपने तीन भाइयों के साथ सुमित के घर पहुंचा और लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सराबा सुनकर सुमित का भाई ब्रिजु और भतीजा विनीत मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। अरविंद ने सुमित के भाई ब्रिजु के पेट में चाकू घोंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ब्रिजु को मेडिकल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसओ भावनपुर धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस आरोपियों से साठ गांठ कर कार्रवाई नहीं कर रही। पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/