फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   attack on women

महिला पर तेजाब भरी बोतल से हमला, बाल-बाल बची

Mon, 29 Jul 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
attack on women
मेरठ। सिद्दीकनगर में दो महिलाओं के विवाद में एक महिला ने तेजाब डालने का शोर मचा दिया। मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। देर रात तक तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस तहरीर मिलने पर जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

सिद्दीकनगर निवासी हिना पत्नी महताब का पड़ोस में रहने वाली महिला से काफी समय से विवाद चल रहा है। रविवार सुबह दोनों के बीच फिर एक बार कहासुनी हो गई। गालीगलौज के बीच मारपीट की नौबत आ गई। आरोप है कि पड़ोसी महिला ने हिना के ऊपर तेजाब से भरी बोतल फेंककर मारी। हिना का कहना है कि बोतल जमीन पर गिरी और तेजाब की कुछ बूंदें उसके ऊपर गिरीं। वह मामूली रूप से झुलस गई। इससे वहां हंगामा हो गया। कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, जिसके बाद पिलोखड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। हिना अपने पति के साथ आई और पड़ोसी महिला के खिलाफ मौखिक शिकायत की। वहीं, इंस्पेक्टर नजीर अली खां ने बताया कि बच्चों के विवाद में बड़े आपस में उलझ गए थे। तहरीर भी नहीं मिली। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed