पशु कटान की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला, हाथापाई, जमकर बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु कटान की सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। इतना ही नहीं बल्कि पुलिसवालों के साथ हाथापाई भी की। जानिए, इसके बाद क्या हुआ।
मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र के मोहल्ला भटियारी सराय में रविवार को पशु कटान की सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस के साथ ही हाथापाई कर दी। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। इतना ही नहीं बल्कि पशु कटान करने वाले लोगों ने पुलिस से कहा कि भैंस का मीट न खाएं तो क्या पुलिसकर्मियों का मीट खाएं। मुखबिर की सूचना के शक में उन्होंने अपने ही समुदाय के युवक पर हमला कर दिया और उसकी जमकर पिटाई की।
इसके बाद मौके पर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के जिला संयोजक मिलन सोम समेत कई सौ भाजपाई पहुंच गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उन्होंने पुलिस को भी 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। वहीं इस दौरान बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जमकर नारे लगाए। इतना ही नहीं बल्कि भाजपाईयों ने कहां कि सरधना में जब पुलिस वाले ही सुरक्षित नहीं तो आम आदमी का क्या होगा। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन गांव में तनाव की स्थिति बनी है।
इसके बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे बाकी आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/