{"_id":"5f0625138ebc3e6364046b2e","slug":"attack-on-sp-leader-parvinder-ishu-meerut-news-mrt490315791","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ में सपा नेता पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ में सपा नेता पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
Thu, 09 Jul 2020 06:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में सदर बाजार थाना क्षेत्र के थापर नगर में बुधवार शाम सपा नेता परविंदर सिंह ईशु पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घटना में सपा नेता सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सोतीगंज निवासी सपा नेता सरदार परविंदर सिंह बुधवार शाम अपने साथी जयकरण भूटानी के साथ थापर नगर में अन्नू मेडिकल स्टोर पर दवा लेने पहुंचे थे। इस दौरन वहां मौजूद चरणजीत सिंह विरदी से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। आरोप है कि नोकझोंक के बाद परविंदर सिंह और जयकरण भूटानी पर हमला बोल दिया गया। दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिसमें जयकरण को सिर में गंभीर चोट आ गई। इस दौरान बाजार में अफरातफरी मच गयी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: इस शख्स ने बनाई ऐसी मशीन, एक घंटे में तैयार करेगी पांच हजार ईंटें
विज्ञापन
एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता के अनुसार परविंदर सिंह ईशु की तहरीर पर जानलेवा हमला सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चरणजीत सिंह विरदी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
सीओ कैंट हरिमोहन सिंह के अनुसार जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस के अनुसार दूसरा पक्ष भी सपा नेता बताया गया। चरणजीत सिंह विरदी को सपा सरकार में जेल विजिटर बनाया गया था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/