{"_id":"620246a0c9894f244209b893","slug":"attack-on-owaisi-cdr-revealed-that-sachin-and-shubham-were-in-the-process-of-attack-for-nine-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: ओवैसी पर हमले को लेकर मोबाइल सीडीआर से खुले गहरे राज, नौ साल से हमले की फिराक में थे सचिन और शुभम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: ओवैसी पर हमले को लेकर मोबाइल सीडीआर से खुले गहरे राज, नौ साल से हमले की फिराक में थे सचिन और शुभम
Tue, 08 Feb 2022 04:02 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 08 Feb 2022 04:02 PM IST
सार
एआईएमआईएम प्रमुख एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करने के आरोपी सचिन और शुभम पिछले नौ साल से हमले की फिराक में थे। वह पार्टी के कई पदाधिकारियों के संपर्क में थे। हालांकि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर गोली के निशान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एआईएमआईएम प्रमुख एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करने वाले आरोपियों की पोल सीडीआर ने खोल दी है। ओवैसी के करीबियों के संपर्क में हमलावर काफी लंबे समय से थे। करीब नौ साल से लगातार दोनों आरोपी ओवैसी पर हमला करने की फिराक में थे। मेरठ पुलिस घटना के हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
हापुड़ स्थित पिलखुआ में टोल प्लाजा पर तीन दिन पहले ओवैसी पर सचिन और शुभम ने हमला किया था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में ओवैसी पर गोलियां चलाते दोनों कैद हुए थे। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट: सबका दावा...विकास तो हम ही कराएंगे, मेरठ से हार-जीत के समीकरण, प्रत्याशियों की जुबानी
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के मोबाइल की सीडीआर निकाली गई। दोनों लगातार सांसद ओवैसी का पीछा कर रहे थे। ओवैसी के कार्यक्रम में भी अकसर आते थे मगर हमला करने का मौका नहीं मिला था।
पुलिस का दावा कि दोनों आरोपी सन 2013 से ओवैसी का लगातार पीछा कर रहे थे। उसके मोबाइल में ओवैसी के कई करीबियों के नंबर मिले हैं।
नेताओं के साथ आरोपियों के फोटो
पुलिस ने बताया कि कई राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ आरोपी सचिन के फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। फेसबुक पर सचिन ने नेताओं के साथ फोटो अपलोड किए हुए हैं।