फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attack on LLB student: BJP leader nephew Qadir history sheet will open, six accused sent to jail

LLB छात्र पर हमला: भाजपा नेता के भतीजे कादिर की हिस्ट्रीशीट खुलेगी, छह आरोपी भेजे जेल, 25 की तलाश में दबिश 

Sun, 19 Jun 2022 05:02 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Jun 2022 05:02 PM IST
सार

मेरठ में एक निजी विवि में एलएलबी के छात्र सचिन यादव को गोली मारने के मामले में पुलिस अब भाजपा नेता के भतीजे कादिर अली की हिस्ट्रीशीट खोलेगी। इस मामले में पुलिस ने 32 युवक नामजद किए हैं। 

विज्ञापन
Attack on LLB student: BJP leader nephew Qadir history sheet will open, six accused sent to jail
meerut police - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में निजी विवि में छात्र सचिन यादव को गोली मारने के मामले में तीसरे दिन भावनपुर पुलिस ने सात आरोपी कोर्ट में पेश किए हैं। इनमें 6 आरोपी जेल गए हैं और सातवां आरोपी राजकीय बाल गृह संरक्षण में भेजा गया। घटना में शामिल भाजपा नेता के भतीजे कादिर सहित 25 आरोपी फरार हैं। इनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि कादिर पर कई मुकदमे अलग-अलग थाने में दर्ज हैं। पुलिस ने अब उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, सचिन की हालत तीसरे दिन भी हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन


गंगानगर स्थित निजी विश्वविद्यालय में शिक्षिका से बदसलूकी करने के मामले में सचिन यादव पर गुरुवार को जूनियर छात्रों ने हमला कर दिया था। जतिन त्यागी और कादिर अली सहित तीन दर्जन छात्रों ने मिलकर सचिन की घेराबंदी की थी और फिर उसके सिर से सटाकर गोली मारी थी। वह तीन दिन से जिंदगी के लिए जूझ रहा है। भावनपुर पुलिस ने इस मामले में 32 युवकों को नामजद आरोपी बनाया था। 

विज्ञापन

 

पुलिस ने मुख्य आरोपी जतिन त्यागी निवासी तगा सराय हापुड़ सहित सात आरोपी शनिवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से एक पिस्टल, एक तमंचा, चार बाइक और एक सफारी गाड़ी को बरामद किया गया है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि छात्र पर हमला करने वाले फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें:

कादिर की खुलेगी हिस्ट्रीशीट 
पुलिस का कहना कि फरार कादिर अली भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का भतीजा है। कादिर शातिर अपराधी है। मेडिकल, सिविल लाइन, भावनपुर, गंगानगर और किठौर थाने में कादिर के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने कादिर का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला है। इसमें पता चला है कि कादिर अवैध हथियार लेकर चलता था। अब पुलिस उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी में लग गई है। 
 
यह आरोपी जेल गए 

कासिम निवासी रसूलपुर भावनपुर, माधव त्यागी निवासी खरखौदा, काशिफ निवासी इस्लामाबाद लिसाड़ीगेट, जतिन त्यागी निवासी तगा सराय हापुड़, इशान निवासी फूलबाग कॉलोनी नौचंदी, सत्यम त्यागी निवासी सराय कोतवाली हापुड़ को जेल भेजा गया और नाबालिग को बाल गृह संरक्षण केंद्र भेजा गया।
 
ये हैं फरार आरोपी 

नदीम उर्फ नन्हें, लक्ष पंवार, अजय चौधरी, कामरान, अभिषेक गुर्जर, अभिषेक कैली उर्फ कलवा, साहिल रिजवी, मुजम्मिल, अजीम, तनिष्क चौधरी, देव त्यागी, शाहीन राणा, प्रिंयाशु, फैजानु हसन, आर्यन त्यागी, अमन त्यागी, आरएलडी, शोएब, शाकिब, ओजस, अथर उर्फ भोलू, जतिन त्यागी, कादिर अली, कुलदीप त्यागी, शिवांग सहित अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed