{"_id":"5d1269b98ebc3e3c751f56ff","slug":"attack-on-barat-bus-in-muzaffarnagar-and-beaten-of-many-peoples","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बरात की बस पर हमला, बरातियों को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, पुलिस ने तीन हमलावरों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बरात की बस पर हमला, बरातियों को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, पुलिस ने तीन हमलावरों को दबोचा
Wed, 26 Jun 2019 12:08 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के तितावी में लालूखेड़ी बस स्टैंड पर मंगलवार शाम शादी के बाद लौट रही बरात की बस पर हमला करते हुए लाठी-डंडों से लैस युवकों ने बरातियों को नीचे उतारकर बुरी तरह पीटा। गांव में चढ़त के दौरान बरात में शामिल महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध किए जाने पर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तीन हमलावरों को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि अन्य फरार हो गए।
विज्ञापन
चरथावल क्षेत्र के गांव मुथरा से एक युवक की बरात मंगलवार सुबह तितावी क्षेत्र के गांव लालूखेड़ी गई थी। बरातियों का कहना है कि गांव में चढ़त कार्यक्रम के दौरान बरात में शामिल महिलाएं भी डीजे पर डांस कर रहीं थीं। इसी दौरान लालूखेड़ी के कुछ शराबी युवकों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। इसका विरोध करते हुए बरातियों ने उक्त युवकों को वहां से भगा दिया था। शाम शादी समारोह संपन्न होने के बाद जब बरात विदा होकर लालूखेड़ी बस स्टैंड पर पहुंची तो वहां पहले से मौजूद आठ-दस युवकों ने बस को रुकवा लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने बरातियों को बस से खींच-खींचकर बुरी तरह से मारपीट की। इसी दौरान अचानक वहां पहुंचे एसपी देहात आलोक शर्मा ने बरात पर हमला होते देख तितावी व लालूखेड़ी चौकी पुलिस को मौके पर बुला लिया, जिस पर तीन हमलावरों को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि अन्य फरार हो गए। इसके बाद घायल बरातियों का मेडिकल कराने की बात कही गई, लेकिन बराती इससे इंकार कर मुथरा लौट गए। इस संबंध में देर रात तक किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/