फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   attack on Advocate in Court Campus

कचहरी में कोर्ट के बाहर अधिवक्ता पर हमला, तीन गिरफ्तार

Tue, 16 Mar 2021 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
attack on Advocate in Court Campus
कचहरी में अधिवक्ता पर हमला, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। कचहरी में सोमवार को अधिवक्ता पर हमला किया गया। इस पर अधिवक्ताओं ने बखेड़ा कर दिया। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस फोर्स कचहरी में पहुंच गया व अधिवक्ताओं की शिकायत पर तीन लोग गिरफ्तार किए गए। सीसीटीवी कैमरे में भी यह घटना कैद हो गई है। घायल अधिवक्ता को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में हमलावर और उसके दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। करीब दो घंटे तक हंगामा चला।
सिविल लाइन क्षेत्र के मोहनपुर निवासी पूजा की शादी मोदीनगर निवासी आलोक से फरवरी 2020 में हुई थी। दंपती में मनमुटाव के चलते विवाद चल रहा है। उनका मामला परिवार न्यायालय में विचाराधीन है। इसी मामले में सोमवार दोपहर न्यायालय में युवती पक्ष से अधिवक्ता अजय गोस्वामी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक करीब तीन लाख रुपये में दंपती के बीच समझौता हो गया। अजय गोस्वामी पूजा उर्फ स्वाति के मामा हैं और इस केस में अधिवक्ता हैं। दंपती में समझौते के बाद अजय और अलोक में बहस हो गई थी। आरोप है कि आलोक ने सिर में हेलमेट मारा और फिर तमंचा तान दिया। गोली चलाने का प्रयास किया गया। आलोक ने कचहरी में तमंचा लहरा कर दहशत फैला दी है, लेकिन आरोपी की तलाशी लेेने पर पुलिस को कोई तमंचा नहीं मिला है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच करेगी। इस मामले में पुलिस ने आलोक और उसकी बहन राखी और बहनोई राहुल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अधिवक्ताओं से बचाकर आरोपियों को लेकर गई पुलिस
- अधिवक्ता पर हमला करने के आरोपी आलोक और उसके परिजनों को कचहरी से थाने लाने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस को शक था कि अधिवक्ता आरोपियों के साथ मारपीट कर सकते हैं। गुस्साए वकील बार-बार आरोपियों को सामने लाने की बात कहते रहे और पुलिस उनको बचाने में लगी रही। जैसे तैसे पुलिस आरोपियों को थाने में लाई।

--
कचहरी से लेकर थाने तक हंगामा
- इस घटना के बाद काफी संख्या में अधिवक्ताओं ने कचहरी से लेकर थाने तक हंगामा किया। अधिवक्ता आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते रहे। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed