अतीक-अशरफ हत्याकांड: निशाने पर अखलाक, चप्पे-चप्पे पर अफसरों की पैनी नजर, धार्मिक स्थलों पर बढ़ाई सुरक्षा
अतीक-अशरफ हत्याकांड : अब अतीक के बहनोई डॉ. अखलाक पर बर्खास्तगी की तलवार लटकी हुई है। वहीं, मेरठ में अफसरों की चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर है। उधर, धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद मेरठ में अलर्ट जारी है। रेलवे स्टेशन और धार्मिक स्थलों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। वहीं, अतीक अहमद के बहनोई डॉ. अखलाक के घर पर भी पुलिस फोर्स तैनात रहा।
बताया गया कि अखलाक के घर पर ताला लटका मिला, जिससे कुछ देर बाद ही फोर्स वहां से लौट गया। वहीं, इंटेलीजेंस टीम को भी सतर्क कर दिया गया है।
शनिवार देर रात से ही आला अफसरों के साथ पुलिस टीमें सड़क पर हैं। रविवार सुबह से भी चेकिंग शुरू हो गई थी। मेरठ सिटी और कैंट स्टेशन पर संदिग्धों की जांच की जा रही थी। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों, बस अड्डों के साथ ही मिश्रित आबादी के आसपास गश्त की गई। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
उधर, बेगमपुल, हापुड़ अड्डा, सेंट्रल मार्केट, भूमिया पुल आदि जगहों पर भी फोर्स को तैनात किया गया था। सभी थाना प्रभारियों से लाइव लोकेशन भी मांगी गई। संवेदनशील और मिश्रित आबादी में पुलिस के साथ ही पीएसी टीम की तैनाती की गई। उधर, संदिग्ध लोगों की जांच कर उनके नाम और पते भी नोट किए गए।
वहीं, रविवार को जीआरपी ने स्टेशन और ट्रेनों में सघन चेकिंग की। बुलेट प्रूफ जैकेट में जीआरपी ने सरकुलेटिंग एरिया में पेट्रोलिंग की। जीआरपी थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि एडीजी रेलवे के आदेश पर स्टेशन के अलावा ट्रेनों में लगातार चेकिंग कराई जा रही है। इसके चलते स्टेशन पर पेट्रोलिंग करवाकर संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि ट्रेनों में संदिग्ध लोगों से पूछताछ के साथ ही यात्रियों के सामान की चेकिंग की जा रही है।
डॉ. अखलाक पर बर्खास्तगी की तलवार
उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अतीक अहमद के बहनोई भावनपुर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में तैनात डा. अखलाक पर बर्खास्तगी की तलवार लटक गई है। स्वास्थ्य विभाग के नियमानुसार आपराधिक मामलों में लगातार तीन दिन तक जेल में रहने पर वह पहले ही सस्पेंड हो चुका है। पुलिस अब उसकी पत्नी को तलाश रही है। वहीं बर्खास्तगी की तलवार भी लटकी हुई है।
शहरभर में अलर्ट के साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। मिश्रित इलाकों में भी अधिक सतर्कता बरती जा रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी, मेरठ