{"_id":"60dac30d8ebc3e09c65d0d95","slug":"athletics-championships-2021-competition-annu-rani-of-meerut-has-got-olympic-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2021: मेरठ की अन्नू रानी को मिलेगा ओलंपिक का टिकट, घोषणा का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2021: मेरठ की अन्नू रानी को मिलेगा ओलंपिक का टिकट, घोषणा का इंतजार
Tue, 29 Jun 2021 12:21 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:21 PM IST
सार
आखिरकार मेरठ की अन्नू रानी को ओलंपिक का टिकट मिल गया है। ओलंपिक टिकट मिलने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
मेरठ की अन्नू रानी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के बहादरपुर गांव निवासी अन्नू रानी को ओलंपिक का टिकट मिल गया है। अन्नू रानी पटियाला में खेली जा रही 60वीं राष्ट्रीय इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 प्रतियोगिता में सोमवार को ओलंपिक कोटा लेने से चूकी थीं। लेकिन वर्ल्ड रैंकिंग में 13वें पायदान पर रहने के चलते उन्हें ओलंपिक का टिकट मिल गया है। वो टोक्यो ओलंपिक में जाने वाली मेरठ की चौथी खिलाड़ी होंगी।
विज्ञापन
भाला फेंक खेलों में 32वीं रैंक तक के खिलाड़ियों को ओलंपिक खेलों में शामिल किया जाता है। अन्नू रानी की वर्ल्ड रैंकिंग तेरहवीं हैं। पटियाला में अन्नू रानी 62.83 मीटर भाला फेंक के साथ ओलंपिक स्टेंडर्ड 64 मीटर करने से चूक गई थीं। उन्होंने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था लेकिन, ओलंपिक टिकट लेने से 1.17 मीटर पीछे रह गई थी। रैंकिंग के आधार पर उन्हें कोटा मिलने से उनके परिवार व प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
वहीं पटियाला में आयोजित 60वीं इंटर स्टेट प्रतियोगिता का आज अंतिम दिन है। नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप में पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टेपल चेस में हिस्सा लेंगी। पारुल से भी शानदार प्रदर्शन कर ओलंपिक कोटा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जिला एथलेटिक संघ के सचिव अन्नू कुमार ने बताया कि ओलंपिक कोटा रैंकिंग के आधार पर मिल जाएगा लेकिन, अभी आधिकारिक घोषणा होने का इंतजार है।