फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Athletics Championships 2021 Competition: Annu Rani of Meerut has got Olympic ticket

एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2021: मेरठ की अन्नू रानी को मिलेगा ओलंपिक का टिकट, घोषणा का इंतजार

Tue, 29 Jun 2021 12:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 29 Jun 2021 12:21 PM IST
सार

आखिरकार मेरठ की अन्नू रानी को ओलंपिक का टिकट मिल गया है। ओलंपिक टिकट मिलने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
Athletics Championships 2021 Competition: Annu Rani of Meerut has got Olympic ticket
मेरठ की अन्नू रानी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के बहादरपुर गांव निवासी अन्नू रानी को ओलंपिक का टिकट मिल गया है। अन्नू रानी पटियाला में खेली जा रही 60वीं राष्ट्रीय इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 प्रतियोगिता में सोमवार को ओलंपिक कोटा लेने से चूकी थीं। लेकिन वर्ल्ड रैंकिंग में 13वें पायदान पर रहने के चलते उन्हें ओलंपिक का टिकट मिल गया है। वो टोक्यो ओलंपिक में जाने वाली मेरठ की चौथी खिलाड़ी होंगी। 

विज्ञापन


भाला फेंक खेलों में 32वीं रैंक तक के खिलाड़ियों को ओलंपिक खेलों में शामिल किया जाता है। अन्नू रानी की वर्ल्ड रैंकिंग तेरहवीं हैं। पटियाला में अन्नू रानी 62.83 मीटर भाला फेंक के साथ ओलंपिक स्टेंडर्ड 64 मीटर करने से चूक गई थीं। उन्होंने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था लेकिन, ओलंपिक टिकट लेने से 1.17 मीटर पीछे रह गई थी। रैंकिंग के आधार पर उन्हें कोटा मिलने से उनके परिवार व प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


वहीं पटियाला में आयोजित 60वीं इंटर स्टेट प्रतियोगिता का आज अंतिम दिन है। नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप में पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टेपल चेस में हिस्सा लेंगी। पारुल से भी शानदार प्रदर्शन कर ओलंपिक कोटा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला एथलेटिक संघ के सचिव अन्नू कुमार ने बताया कि ओलंपिक कोटा रैंकिंग के आधार पर मिल जाएगा लेकिन, अभी आधिकारिक घोषणा होने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed