फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Atal ji's asthi kalash yatra traveled to Meerut, and arranged for security

अटल जी की 'अस्थि कलश यात्रा' मेरठ पहुंची, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Sat, 25 Aug 2018 01:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 25 Aug 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
Atal ji's asthi kalash yatra traveled to Meerut, and arranged for security
अटल जी की अस्थि कलश यात्रा

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि विसर्जन कलश यात्रा को लेकर मेरठ में सुरक्षा संबंधी कड़े इंतजाम किए गए हैं। अस्थि कलश यात्रा मेरठ पहुंच चुकी है। जिसमें सैकड़ों वाहनों के साथ हजारों लोग जुड़े। दिल्ली रोड, शहर और हापुड़ रोड पर डायवर्जन लागू किया गया है।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने बताया कि विसर्जन यात्रा को लेकर 25 अगस्त को डायवर्जन रहेगा। अस्थि कलश यात्रा गाजियाबाद की सीमा के बाद मेरठ की सीमा में एनएच-58 पर पर प्रवेश करेगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े दस बजे अस्थि कलश विसर्जन यात्रा मोहिउद्दीनपुर बार्डर थाना परतापुर में प्रवेश करेगी। यात्रा का रूट मोहिउद्ीनपुर बार्डर, परतापुर तिराहा, दिल्ली रोड स्थित बिजली बंबा तिराहा, बागपत तिराहा, मेट्रो प्लाजा, ईदगाह, रेलवे रोड चौराहा, केसरगंज, मछेरान से एल ब्लॉक तिराहा, फिर खरखौदा जाएगा।

विज्ञापन

दिल्ली और हापुड़ रोड पर नहीं चलेंगे वाहन
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि अस्थि कलश विसर्जन यात्रा के दौरान शहर और शहर से बाहर 32 प्वाइंटों पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। अस्थि विसर्जन कलश यात्रा के आगे एक टीआई, एक इंटरसेप्टर, ट्रैफिक पुलिस की छह ट्रेमो बाइक आगे चलेंगी। कलश यात्रा के आगे टीआई सुनील कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। यात्रा के पीछे टीएसआई डीडी दीक्षित, टीएसआई नदीम खान, चार ट्रेमो बाइक और एक इंटरसेप्टर पीछे चलेंगी। इस दौरान हाईवे और हापुड़ रोड पर भारी वाहन नहीं आ जा सकेंगे। शहर में भी नो एंट्री प्रभावी ढंग से लागू रहेगी। एनएच-58 पर परतापुर तिराहे से शहर में दिल्ली रोड की तरफ रोडवेज बसें भी नहीं आ जा सकेंगी। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें परतापुर तिराहे से कंकरखेड़ा फ्लाईओवर, जीरो माइल, बेगमपुल से पहुंचेगी। कुछ समय के लिए रोडवेज को शहर में बेगमपुल के पास रोक दिया जाएगा। यदि हाईवे पर वाहनों की संख्या ज्यादा बढ़ी तो ट्रैफिक पुलिस मेरठ की सीमा में मोहिउद्ीनपुर से खरखौदा की तरफ वाहनों को डायवर्ट कर देगी। जैसे ही अस्थि विसर्जन कलश यात्रा बेगमपुल पहुंचेगी तो हापुड़ रोड पर रोडवेज बसों को डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

सभी स्कूलों की होगी 11 बजे छुट्टी 
अस्थि कलश यात्रा के मद्देनजर शनिवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर और हापुड़ रोड पर पड़ने वाले सभी स्कूल-कॉलेजों में 11 बजे छुट्टी हो जाएगी। आदेश यूपी बोर्ड सहित सीबीएसई, आईसीएसई के स्कूल कॉलेजों पर भी लागू होंगे। बीएसए सतेंद्र कुमार ने बताया कि छात्रों को घर जाने में कोई परेशानी न हो इस कारण स्कूलों की छुट्टी जल्दी कर दी जाएगी। उधर सीबीएसई के स्कूल ने देर रात इस संबंध में अभिभावकों को मोबाइल पर मेसेज भेजकर सूचना दे दी थी।

सैकड़ों वाहन, हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल
पुलिस अफसरों का अनुमान है कि अस्थि कलश विसर्जन यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक शामिल होंगे। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि अधिकारिक तौर पर 80 से 100 वाहनों के काफिले की बात कही गई है। लेकिन कार्यकर्ता और अन्य नागरिकों की संख्या भी  कई गुना इस यात्रा में शामिल होने का अनुमान है। जिनको लेकर सुरक्षा के साथ साथ यातायात व्यवस्था भी पुलिस के लिए  चुनौती रहेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed