फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Atal Ji had whey with Jaggery in this village of up in Malkhan Singh rally

अटल जी ने यूपी के मलखान सिंह को नौकरी छुड़वाकर लड़वाया था चुनाव, की थी गुड़-मट्ठे की फरमाईश

Sat, 18 Aug 2018 12:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 18 Aug 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
Atal Ji had whey with Jaggery in this village of up in Malkhan Singh rally
अटल बिहारी वाजपेयी जी के साथ पंडित मलखान सिंह - फोटो : अमर उजाला

बात 1968 की है, उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के पंडित मलखान सिंह भारद्वाज दिल्ली सीपीडब्ल्यूडी में सर्विस करते थे। सर्विस करते हुए वह संघ के विस्तारक के रुप में दिल्ली में काम कर रहे थे। उनका संपर्क पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से हुआ तो उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दिलाकर वर्ष 1974 में भारतीय जनंसघ पार्टी से सरधना विधान सभा से चुनाव लड़ाया।  

विज्ञापन


स्वर्गीय मलखान सिंह भारद्वाज मूल रुप से मोदीपुरम क्षेत्र के भराला गांव के थे। उनके बड़े बेटे भाजपा जेजे प्रकोष्ठ के सह संयोजक है। एमएलए के चुनाव में अटल बिहारी वाजपेयी दौराला के किसान इंटर कॉलेज में चुनावी सभा में शामिल हुए। वहां पर मलखान सिंह भारद्वाज के पिता पंडित दयाराम शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेयी को 2100 रुपये चंदा देकर उत्तर प्रदेश मे चुनाव के लिए जोरदार तरीके से जुटने का आग्रह किया था।
विज्ञापन


स्वर्गीय मलखान सिंह की पत्नी प्रकाशवती ने बताया कि 1982 में मर्डर होने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने फोन पर परिवार का हाल चान जाना और उनकी हत्या में शामिल सभी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। दिल्ली में अजय भारद्वाज के ताऊ पंडित महेश चंद्र शर्मा को दिल्ली बुलाकर मामले के बारे में जानकारी ली और पूरे परिवार के बारे में पूछा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुड़ के साथ लिया था मट्ठा 
भाजपा नेता सुनील भराला की माता प्रकाशवती ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी ने रैली के बाद गुड़ के साथ मट्ठा पीने की फरमाईश की थी। उन्होंने खुश होकर गुड़ व मट्ठा पिया। उनके साथ में विजय राजे सिंधिया भी थे, उन्होंने भी मट्ठा पिया था। उस समय के बुजुर्गों ने बताया कि वह जब गांव आए थे तो ग्रामीणों से भी गले मिले थे। उनका स्वभाव बहुत ही अच्छा था और सबसे मिलनसार था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed