फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   asthma patients suffocated

पटाखों से प्रदूषण...घुट गया दमा रोगियों का दम

Tue, 29 Oct 2019 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
asthma patients suffocated
मेरठ। पटाखों से फैले प्रदूषण ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। किसी का सीना जकड़ रहा है तो किसी को सांस लेने में परेशानी हो रही है। इन परेशानियों को लेकर काफी मरीज मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आए। काफी संख्या में मरीज निजी चिकित्सकों के पास गए। इनमें ज्यादा सांस और अस्थमा के मरीज शामिल रहे।
विज्ञापन

वातावरण में सल्फर डाई ऑक्साइड और कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाने से पर्यावरण ही नहीं सेहत को भी काफी नुकसान होता है। पटाखों में कई खतरनाक पदार्थ रहते हैं। इनके फूटने से वातावरण में यह धुएं के साथ भरपूर मात्रा में फैल जाते हैं। सांस नलिकओं में पहुंचने के बाद नलिकाएं संकुचित हो जाती हैं और इससे मरीजों को दिक्कत बढ़ जाती है। सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरोत्तम तोमर ने बताया कि मरीजों को एहतियात बरतनी होगी। खासतौर पर ऐसे मरीज अगर घर से बाहर निकलें तो उन्हें मुंह ढककर रखें। जो दवाइयां ले रहे हैं, वह लेते रहें और घर पर गर्म पानी की भाप लें, इससे राहत मिलेगी। सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि ऐसे में फेफड़ों में संक्रमण और दमा के मरीजों को दिक्कत होती है। आंखों में जलन, संक्रमण का खतरा रहता है। खुजली और लाल दाने भी हो जाते हैं। प्रदूषण की वजह से सांस रोगियों की यह परेशानी अभी कई दिन रहेगी।
विज्ञापन

इमरजेंसी में पहुुंचे जले हुए मरीज
दिवाली पर पटाखों से जले हुए करीब दो दर्जन से ज्यादा मरीज सरकारी अस्पतालों (मेडिकल कॉलेज-जिला अस्पताल) की इमरजेंसी में पहुंचे। इनका उपचार किया गया। अधिकांश मरीज हाथ जलने के थे। एक दर्जन से ज्यादा मरीज आंखों में जलन के भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed