फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   assualt and attempt of loot from youth

युवक से मारपीट व लूट का प्रयास

Tue, 28 Jan 2020 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
assualt and attempt of loot from youth
खरखौदा। गांव उलधन निवासी अमित पुत्र सुनील कुमार बीती 25 जनवरी को दोस्त रवि पुत्र कमल सिंह के साथ उलधन-पांची मार्ग स्थित कोल्हू में गुड़ बनवाने के लिए स्कूटी पर सवार होकर निकला। वे उलधन के श्मशान घाट के सामने पहुंचे तो तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। उनसे मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद चौथा नकाबपोश बदमाश पहुंचा तथा धारदार हथियारों के बल पर स्कूटी, मोबाइल एवं नकदी लूटने का प्रयास किया। उन्होंने विरोध किया तो उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान एक बदमाश का नकाब चेहरे से उतर गया। पीड़ित पक्ष ने उस दूसरे वर्ग के युवक को पहचान लिया। हालांकि उसका दोस्त मौके से भागने में सफल रहा। बदमाश लूट के बाद अमित को एक नलकूप पर ले गए। वह बदमाशों के चंगुल से छूटकर गांव पांची की ओर भाग निकला। उसने एक ग्रामीण की मदद से पुलिस कंट्रोल को जानकारी दी। पीड़ित अपने साथ पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचा। वहां स्कूटी एवं मोबाइल टूटे मिले। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed