फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   assistant director of Haryanvi film dhakad chora film shot dead in Baghpat

बागपत: हरियाणवी फिल्म 'धाकड़ छोरा' के सहायक निर्देशक की गोली मारकर हत्या

Mon, 01 Jul 2019 07:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Jul 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
assistant director of Haryanvi film dhakad chora film shot dead in Baghpat
प्रतीकात्मक तस्वीर
बागपत के रमाला थानाक्षेत्र में सोमवार को हरियाणवी और देहाती फिल्म के निर्माता-निर्देशक की पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मृतक के बेटे ने एक युवक को नामजद व दो तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जिवाना गांव निवासी संसार सिंह पंवार (70) पुत्र अजब सिंह देहाती फिल्मों के निर्माता-निर्देशक थे। बेटे संदीप ने बताया कि सोमवार की सुबह पांच बजे के लगभग घर से पड़ोसी देशपाल के घर पर नलकूप की चाबी लेने गए थे। इसी दौरान कार में सवार होकर सागर पुत्र रविंद्र व दो-तीन अज्ञात युवक और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

आरोपी सागर ने देशपाल के घर पर ही तमंचे से उसके पिता को गोली मार दी। छाती में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी कार में सवार होकर भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सीओ रमाला अनुज चौधरी फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। सीओ ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

पुरानी रंजिश में की गई हत्या
मृतक के भतीजे आलविन ने 14 साल पहले आरोपी सागर के पिता राजेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आलविन जेल में बंद है। उसी समय से दोनों उनकी रंजिश चल रही थी। मृतक के बेटे संदीप ने आरोपी सागर को नामजद व 2-3 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुर्ई है। पुलिस ने शामली जनपद में कई जगह दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

'धाकड़ छोरा' फिल्म के सहायक निर्देशक रहे
जिवाना गांव निवासी संसार सिंह पंवार देहाती फिल्मों के निमार्ता-निर्देशक थे। देहाती फिल्म धाकड़ छोरा में वह सहायक निर्देशक रहे। देहाती फिल्म पारो तेरे प्यार के निर्माता और बुद्धू राम फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी थी। बॉलीवुड की फिल्म किसान और भगवान एवं अमिताभ बच्चन की शराबी फिल्म में भी भूमिका निभाई। इसके अलावा कई धारावाहिकों में भी काम किया। 

परिवार में मचाकोहराम
मृतक संसार सिंह पंवार की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उनके दो बेटे व दो बेटियां है। उन्होने बेटों व बेटियों की शादी कर रखी है। घर पर शोक संवेदना देने वालों की भीड़ लगी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed