UP Chunav 2022 : इस बार पूरी तरह बदले समीकरण, तब 28 सीटों पर था 10 हजार से ज्यादा अंतर, अब कांटे की टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2017 में भाजपा की प्रचंड
लहर की वजह से मेरठ, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर,बिजनौर जिले की 34 में से 28 सीटों पर जीत का अंतर 10 हजार से ज्यादा रहा था।
उपचुनाव में बीजेपी ने गंवाई नूरपुर सीट, छपरौली विधायक ने बदला पाला
2017 में मेरठ की छह, बागपत की दो सीटों पर जीत मिली थी। हालांकि बागपत की छपरौली सीट से चुने गए रालोद के एकमात्र विधायक सहेन्द्र सिंह बाद में भाजपा में चले गए थे। तब शामली की दो सीटों पर भाजपा काबिज हुई थी।
सहारनपुर जिले में भाजपा को चार सीटें मिली थीं। यहां सपा मुजफ्फरनगर में सभी छह सीटों पर जीत मिली थी। बिजनौर में भी भाजपा को छह और सपा को दो सीट पर जीत मिली थी।
हालांकि यहां नूरपुर विधायक लोकेन्द्र चौहान की मृत्यु के बाद हुए उपचुनाव में यह सीट सपा के नईमुल हसन ने जीत ली थी। मुजफ्फरनगर की सभी छह सीटें भाजपा के पाले में चली गई थीं।
यह भी पढ़ें: रूस ने यूक्रेन पर बोला हमला: मेरठ के छात्र फंसे, परिजनों में डर और भय का माहौल, सरकार के प्रति गुस्सा
2017 में छह जिलों की 34 सीटों पर यह रहा था जीत का अंतर
जिला मेरठ : 7 सीटें
सीट विजेता पार्टी जीत का अंतर
कैंट सत्यप्रकाश अग्रवाल भाजपा 76,619
हस्तिनापुर दिनेश खटीक भाजपा 36,062
मेरठ दक्षिण सोमेन्द्र तोमर भाजपा 35,395
मेरठ शहर रफीक अंसारी सपा 28,769
सरधना संगीत सोम भाजपा 21,625
सिवालखास जितेन्द्र सतवाई भाजपा 11,421
किठौर सत्यवीर त्यागी भाजपा 10,822
जिला बिजनौर : 8 सीटें
सीट विजेता पार्टी जीत का अंतर
नजीबाबाद तस्लीम अहमद सपा 2002
नगीना मनोज पारस सपा 7967
बढ़ापुर सुशांत सिंह भाजपा 7920
धामपुर अशोक राणा भाजपा 17864
नहटौर ओमकुमार भाजपा 23151
बिजनौर सदर सुचि चौधरी भाजपा 27291
चांदपुर कमलेश सैनी भाजपा 35649
नूरपुर लोकेंद्र चौहान भाजपा 12736
जिला मुजफ्फरनगर: 6 सीटें
सीट विजेता पार्टी जीत का अंतर
बुढ़ाना उमेश मलिक भाजपा 13201
चरथावल विजय कश्यप भाजपा 23231
खतौली विक्रम सैनी भाजपा 31374
मीरापुर अवतार भड़ाना भाजपा 193
मुजफ्फरनगर सदर कपिल देव अग्रवाल भाजपा 10704
पुरकाजी प्रमोद ऊटवाल भाजपा 77491
जिला सहारनपुर : 7 सीटें
सीट विजेता पार्टी जीत का अंतर
बेहट नरेश सैनी कांग्रेस 25586
नकुड़ डॉ धर्म सिंह सैनी भाजपा 4057
सहारनपुर नगर संजय गर्ग सपा 4636
सहारनपुर देहात मसूद अख्तर कांग्रेस 12324
देवबंद बृजेश सिंह भाजपा 29400
रामपुर मनिहारान देवेंद्र निम भाजपा 595
गंगोह प्रदीप कुमार भाजपा 38028
जिला बागपत : 3 सीटें
सीट विजेता पार्टी जीत का अंतर
बागपत योगेश धामा भाजपा 31360
बड़ौत केपी मलिक भाजपा 26506
छपरौली सहेंद्र सिंह रमाला रालोद 3842
जिला शामली : 3 सीटें
सीट विजेता पार्टी जीत का अंतर
कैराना नाहिद हसन सपा 21162
थानाभवन सुरेश राणा भाजपा 16817
शामली तेजेंद्र निर्वाल भाजपा 29720
मेरठ कैंट में भाजपा को मिली थी बड़ी जीत
मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली और बिजनौर जिले की 34 सीटों की तुलना करें तो 2017 में भाजपा के सत्यप्रकाश अग्रवाल को मेरठ कैंट में सबसे बड़ी जीत मिली थी। यहां जीत का अंतर 76,619 था। गंगोह में भाजपा के प्रदीप कुमार 38028 वोटों से जीते थे।
रामपुर मनिहारन में 595 से जीते थे देवेन्द्र
2017 में जीत का सबसे कम अंतर मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर रहा था। यहां भाजपा के टिकट पर अवतार भड़ाना सिर्फ 193 वोटों से जीते थे। सहारनपुर की रामपुर मनिहारन सीट पर भी भाजपा के देवेन्द्र निम भी 595 मतों से ही जीते थे। बिजनौर की नजीबाबाद सीट से सपा के तस्लीम अहमद 2002 मतों से ही जीते थे। रालोद का अभेद्य दुर्ग कहे जाने वाली बागपत की छपरौली सीट पर भी पार्टी के सहेंद्र सिंह रमाला सिर्फ 3842 मतों से ही जीत पाए थे।