फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Assault case: SP councilor meets state president, adamant on demand for arrest of BJP minister and MLC

Meerut: कलेक्ट्रेट पर अनुसूचित जाति का धरना-प्रदर्शन, भाजपा के राज्यमंत्री-MLC की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े

Sat, 06 Jan 2024 02:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 Jan 2024 02:06 PM IST
सार

मेरठ नगर निगम के बवाल में पार्षद कीर्ति घोपला के समर्थन में सपा पार्षदों ने सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से मिलकर भाजपा के मंत्री और एमएलसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
 

विज्ञापन
Assault case: SP councilor meets state president, adamant on demand for arrest of BJP minister and MLC
सपा समर्थकों का प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ कलेक्ट्रेट में अनुसूचित जाति के लोगों ने शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। राज्यमंत्री-एमएलसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई उसके बाद एडीएम सिटी को ज्ञापन देकर राज्यमंत्री-एमएलसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। चेतावनी भी दी गई की 10 जनवरी तक मुकदमा न हुआ तो महापंचायत में बड़े आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


नगर निगम के सदन से लेकर सड़क तक बसपा पार्षद आशीष चौधरी और सपा पार्षद कीर्ति घोपला की 30 दिसंबर को भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज और राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर सहित कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी थी। इस मामले को लेकर भाजपा के नेता लगातार डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन कर रहे थे।

विज्ञापन

पार्षदों की पिटाई के मामले में शनिवार को अनुसूचित जाति के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया जिसमें सपा विधायक अतुल प्रधान पूर्व विधायक योगेश वर्मा पूर्व विधायक विनोद हरित सहित विपक्ष के नेता मौजूद रहे।

धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने ऐलान कर दिया की 10 तारीख तक एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज और राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर के खिलाफ कीर्ति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो महा पंचायत में बड़ा ऐलान किया जाएगा।

सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ ने अपने भाषण में यह तक कह दिया कि अगर अनुसूचित जाति के पार्षदों की पिटाई करने वाले सोमेंद्र तोमर पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो वह समाज के लोगों को लेकर उन्हें जिंदा जलाने का काम करेंगे। जिसको सुनकर धरना प्रदर्शन में आए लोग भी सन्न रह गए।

सपा विधायक अतुल प्रधान पूर्व विधायक योगेश वर्मा पूर्व विधायक विनोद हरित सहित अन्य नेताओं ने एटीएम सिटी बृजेश सिंह को ज्ञापन सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed