फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Assassins of Congress leader Munni Begum surrendered in court, woman was murder

कांग्रेस नेत्री मुन्नी बेगम के हत्यारों ने कोर्ट में किया सरेंडर, गोलियों से भूनकर की थी हत्या

Wed, 05 Sep 2018 07:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 05 Sep 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
Assassins of Congress leader Munni Begum surrendered in court, woman was murder
फाइल फोटो

कांग्रेस सेवादल की शहर संगठक मुन्नी बेगम हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा। वहीं इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी जाहिद उर्फ लंबू व उसकी पत्नी शहनाज को जेल से न्यायालय में पेशी पर लाया गया।  

विज्ञापन


बागपत के केतीपुरा मोहल्ले में पांच मार्च को कांग्रेस सेवादल की शहर संगठक मुन्नी बेगम की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पति मोबिन ने जिला जेल में बंद कुख्यात बदमाश जाहिद उर्फ लंबू, उसकी पत्नी शहनाज, विक्की पिच्छकौरा समेत पांच के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस विवेचना में जाहिद लंबू के साले अहसान व जिसान के नाम प्रकाश में आए थे। दोनों तभी से ही फरार चल रहे थे।

विज्ञापन

बुधवार को दोनों आरोपियों ने सीजेएम कोर्ट में पुलिस को चकमा देकर आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा। इस हत्याकांड में अब सभी आरोपी जेल चले गए है। वहीं हत्याकांड में जेल से कुख्यात बदमाश जाहिद उर्फ लंबू, उसकी पत्नी शहनाज को न्यायालय में पेशी पर लाया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed