एशियन गेम्स 2018: मेरठ की बहू ने गर्व से ऊंचा किया देश का नाम, पति ने कही ये बड़ी बात
चार बार कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करनी वाली सीमा पूनिया ने जकार्ता में चल रहे एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर एक बार फिर से अपना लोहा मनवाया है। सीमा ने 62.26 मीटर डिस्कस थ्रो कर कांस्य पदक पर कब्जा किया।
मूलरूप से हरियाणा के सोनीपत के गांव खेवड़ा निवासी सीमा पूनिया की शादी सकौती टांडा में हुई थी। अंकुश पूनिया सीमा के पति और कोच भी हैं। सीमा ने जर्काता में चल रहे एशियन गेम्स में अच्छा प्रदर्शन करते हुए देश के नाम एक और कांस्य पदक कर दिया। सीमा ने 62.26 मीटर डिस्कस थ्रो डालकर यह मेडल जीता है। सीमा पूनिया अपने फिटनेस के दम पर गोल्ड मेडल के लिए प्रयास कर रही थी, लेकिन इस बार भी वह चूक गईं। यदि वह इस बार गोल्ड मेडल ले आती तो पूर्व में एशियन गेम्स की तरह इस बार भी गोल्ड मेडल उनके खाते में जाता। सीमा ने महिला वर्ग में डिस्कस थ्रो में अच्छा प्रदर्शन किया है। सिल्वर मेडल के लिए दो प्वाइंट और गोल्ड मेडल लाने के लिए तीन पाइंट से वह चूक गई।
कांस्य जीतना भी बड़ी बात: अंकुश
सीमा पूनिया के पति एवं उनके कोच रहे अंकुश पूनिया का कहना है कि सीमा की फिटनेस में कोई कमी नहीं है। इस बार उन्होंने कॉमनवेल्थ से भी अच्छी फिटनेस के साथ थ्रो किया है, एशियन गेम्स में पूर्व में गोल्ड मेडल जीता था, इस बार कांस्य जीता है, कांस्य जीतना भी बड़ी बात है। वह लगातार देश के लिए मेडल ला रही हैं, जबकि सरकार इसके प्रति कोई गंभीरता नहीं दिखाती। अंकुश पूनिया ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार को खिलाड़ियों को खुलकर मौका देना चाहिए।
ये है उपलब्धियां
- 2000: जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप में प्रथम गोल्ड
- 2001: जूनियर एशिया चैम्पियनशिप में रजत गुरुनई में जीता।
- 2002: जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप वेस्टइंडीज में कांस्य पदक जीता।
- 2002: जूनियर एशियन चैम्पियनशिप बैंकाक में कांस्य पदक जीता।
- 2004: ओलंपिक में 14वीं रैंक आयी।
- 2006: कॉमनवेल्थ गेम्स मेलबर्न में सिल्वर मेडल जीता
- 2009: वर्ल्ड चैम्पियनशिप जर्मनी में वर्ल्ड रैकिंग 15वीं रही।
- 2010: दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीता।
- 2012: लंदन ओलंपिक 12वीं रैंक
- 2013: एशियन चैम्पियनशिप पुणे में पांचवी रैंक रही।
- 2014: स्कॉटलैंड में कॉमनवेल्थ गेम्स में 1 अगस्त को रजत पदक जीता
- 2014: इंचियोन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता
- 2018- आस्ट्रेलिया गोल्ड कोस्ट में कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/