{"_id":"5b79172642c792463b3b50fc","slug":"asian-games-2018-apurvi-chandela-and-ravi-kumar-won-bronze-medal-for-india-in-10-meterair-rifle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स: मेरठ के शूटर रवि व अपूर्वी की जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल में भारत के लिए जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन गेम्स: मेरठ के शूटर रवि व अपूर्वी की जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल में भारत के लिए जीता कांस्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
शूटर अपूर्वा चंदेला और रवि कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जकार्ता एशियन गेम्स का आगाज हो चुका है। देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में यूपी के मेरठ से शूटर रवि कुमार और जयपुर की अपूर्वी चंदेला की मिक्स्ड टीम ने दस मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है।
जकार्ता एशियन गेम्स का आगाज हो चुका है। देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में यूपी के मेरठ से शूटर रवि कुमार और अपूर्वी चंदेला की मिक्स्ड टीम ने दस मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। निशानेबाजी में दस मीटर एयर रायफल के मिक्सड टीम वर्ग में रवि कुमार और अपूर्वी चंदेला ने कुल 835.3 को स्कोर किया । अपूर्वी और रवि की भारतीय टीम ने इस स्पर्धा के क्वालिफिकेशन दौर में दूसरा स्थान हासिल किया। इस सूची में शीर्ष 5 टीमों ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। पहले स्थान पर 836.7 अंकों के साथ दक्षिण कोरिया की टीम है।

कई खिलाड़ियों से हैं उम्मीदें
कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिस पर शहरवासियों को पदक लाने की उम्मीद कायम है और इन खिलाड़ियों के मैच को देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शूटिंग, बैडमिंटन, कुश्ती, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो आदि खेलों में शहर के खिलाड़ी पहले भी शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। अब देखना है कि वह मेरठवासियों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं।
इंडोनेशिया इस बार 18वें एशियन गेम्स का प्रतिनिधित्व कर रहा है। 17 अगस्त को जकार्ता में एशियन गेम्स की ओपन सेरेमनी हुई। जिसमें देश की ओर से ध्वज वाहक जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपरा रहे।18 अगस्त को मैच हुए। हालांकि पहले दिन मेरठ के किसी खिलाड़ी का मैच नहीं हुआ। 18 से 2 सितंबर तक चलने वाले गेम्स में खिलाड़ियों से पदक की आस है। शूटिंग में मेरठ के खिलाड़ी सिराज अहमद, शार्दुल विहान, और रवि कुमार के अलावा एथलीट सीमा पूनिया, शटलर मनु अत्री, अन्नु रानी, पहलवान दिव्या काकरान भी है।

ये खिलाड़ी कर सकते हैं पदक पक्का
मेरठ की मोदी प्रयाग कॉलोनी निवासी बैडमिंटन खिलाड़ी मनु अत्री, जेवलिन थ्रो में अन्नु रानी, शूटिंग में, शार्दुल विहान दम दिखाएंगे। रवि कुमार एयरफोर्स की पिस्टल से अपने खेल में निशाना लगाएंगे। स्कीट शूटिंग के खिलाड़ी शीराज शेख, मुजफ्फरनगर की दिव्या काकरान 69 किग्रा भार वर्ग में अपना मुकाबला 21 अगस्त को खेलेंगी। डिस्कस थ्रो खिलाड़ी सीमा पूनिया ने एशियन गेम्स की तैयारी विदेश में एक्सपर्ट की देखरेख में की है।
क्यूरेटर कोर्स में प्रथम स्थान पर रहे रविंद्र
एनसीए बंगलूरू में आयोजित किए गए बीसीसीआई क्यूरेटर सर्टिफिकेट कोर्स में मेरठ के क्यूरेटर रविंद्र चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मेरठ जिला क्रिकेट संघ के क्यूरेटर रविंद्र चौहान ने बताया कि नेशनल क्रिकेट एकेडमी बंगलूरू द्वारा बीसीसीआई क्यूरेटर सर्टिफिकेशन कोर्स 16 जुलाई से 29 जुलाई तक आयोजित किया। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप में रविंद्र ने सबसे अधिक अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/