फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ashwani Gupta becomes President of the District Olympic Association.

Meerut News: जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बने अश्वनी गुप्ता

Sun, 11 Oct 2026 05:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Ashwani Gupta becomes President of the District Olympic Association.
- 25 खेल संघों के पदाधिकारियों ने दिया समर्थन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला ओलंपिक संघ की बैठक रविवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। इसमें सर्वसम्मत्ति से उद्यमी अश्वनी गुप्ता को जिला ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर 25 खेल संघों के सचिवों सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें समर्थन दिया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव व जिला ओलंपिक संघ के सचिव प्रेम कुमार ने उनका स्वागत किया।
बैठक में जिला ओलंपिक संघ के सचिव प्रेम कुमार ने सभी बैडमिंटन, हॉकी, फुटबाल, खो-खो, कबड्डी, योग, वुशू आदि खेल संघ से आए सचिवों और अध्यक्षों को उनका परिचय कराया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि स्टेडियम में अधिक से अधिक खेल प्रतियोगिताएं कराईं जाएंगी। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया जाएगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने सभी खेल संघों से प्रस्ताव देने के लिए अनुरोध किया।
विज्ञापन

इसके बाद अश्वनी गुप्ता को जिला ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव रखा। जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार, तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अरुण जिंदल्र, वुशू संघ के सचिव सुहेल अहमद, शतरंज संघ के सचिव विनीत त्यागी, फुटबाल संघ के सचिव ललित पंत, हॉकी संघ के सचिव प्रदीप, खो-खो से अशोक, पोपेंद्र, मनोज कन्नौजिया, कौसर नदीम समेत 25 खेल संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें समर्थन किया। इसके बाद प्रेम कुमार ने उन्हे अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को आगे बढ़ाएंगे : गुप्ता
अश्वनी गुप्ता को हाल ही में मंडल अध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी ओर से अधिक से अधिक खेलों का आयोजन कराया जाएगा। खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed