फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ashutosh Bhalla from Meerut becomes vice-president of Athletic Association of India

मेरठ के आशुतोष भल्ला बने भारतीय एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष, कहा- सिंथेटिक रेस ट्रेक बनवाना लक्ष्य

Sat, 24 Oct 2020 08:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 24 Oct 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Ashutosh Bhalla from Meerut becomes vice-president of Athletic Association of India
Ashutosh bhalla - फोटो : amar ujala
जिला एथलेटिक संघ अध्यक्ष व यूपी एथलेटिक संघ के चेयरमैन मेरठ निवासी आशुतोष भल्ला को भारतीय एथलेटिक संघ ( एएफआई ) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भारतीय खेल पटल पर मेरठ के लिए ये बड़ी उपलब्धि है तो साथ ही एथलेटिक खेलों के सुधार के लिए चुनौतीपूर्ण भी है। 
विज्ञापन


इस बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद आशुतोष भल्ला ने कहा उप्र  सहित देश के अन्य राज्यों में सिंथेटिक ट्रेक पर ही खिलाड़ी अभ्यास करें। जिसके लिए केंद्र व राज्य सरकारों से मिलकर लक्ष्य तय करेंगे। ताकि हमारे खिलाडी जमीन पर न दौड़कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सुविधा के तहत सिंथेटिक ट्रेक पर अभ्यास करें। उप्र जैसे बड़े राज्य में वर्तमान में 4 सिंथेटिक ट्रेक हैं, जिसमें 3 लखनऊ और 1 सैफई में मौजूद है। जबकि सहारनपुर में 400 मीटर सिंथेटिक ट्रेक का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


मंडल स्तर पर खिलाड़ियों को सिंथेटिक ट्रेक मिलना चाहिए, जिसके लिए कार्य करेंगे। जबकि अन्य प्रदेशों की हालत यहां से बेहतर है। खिलाड़ियों की ओवर एज और डोपिंग की समस्या पर गम्भीरता से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, जिला संघ सचिव अनु कुमार, कोच गौरव त्यागी,  उप्र एथलेटिक संघ अध्यक्ष कुंवर फतेह बहादुर, आईएएस सचिव पीके श्रीवास्तव, अशोक कुमार गुप्ता, साउथ एशियन एथलेटिक्स अध्यक्ष डॉ ललित के भनोट सहित खिलाड़ियों ने आशुतोष भल्ला को चयनित होने पर बधाई दी है।

सचिव अनु कुमार ने बताया आशुतोष भल्ला भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा निर्धारित तकनीकी कमेटी के सदस्य के रूप में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना योगदान दे चुके हैं। जिसमें 2010 में दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम 2013 में व  2016 में आयोजित एशियन चैंपियनशिप, 2012 लंदन ओलंपिक्स , साउथ एशियन गेम्स ,साउथ एशियन चैंपियनशिप आदि प्रतियोगिताएं रही है।

अभी तक का सफर - आशुतोष भल्ला वर्ष 2003 में पहली बार जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष बने। अपनी अध्यक्षता में मेरठ में पहली बार नेशनल इंटर जोनल एथलेटिक प्रतियोगिता का सफल आयोजन करवाया।

विनैक्स के निदेशक के रूप में उतर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन की प्रत्येक एथलेटिक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के हितों को ध्यान में रखते हुए काम किया। 2006 में उतर प्रदेश एथलेटिक्स संघ ने चेयरमैन नियुक्त किया, 14 सालों से चेयरमैन हैं।

चार बार की कॉमनवेल्थ खेलों में पदक विजेता सीमा पुनिया अंतिल, पैरा खेलों के अर्जुन अवॉर्डी योगेंद्र वशिष्ठ, जूनियर खिलाड़ी किरण  आदि अनेक खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा मुकाम हासिल किया है। खेलों को ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया ने आगामी 4 वर्षों के लिए भारतीय एथलेटिक्स का उपाध्यक्ष निर्वाचित किया है ।

यह भी पढ़ें : निलंबित दरोगा इंतसार अली ने आखिर कटवाई दाढ़ी, एसपी ने किया बहाल, ये था पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed