फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Arun govil said that i am thrilled that I am contesting from Meerut because I was born here

Election: अरुण गोविल बोले- मैं बेहद रोमांचित हूं, मुझे मेरठ से चुनाव लड़ने का मौका मिला, कहा- यहीं हुआ जन्म

Tue, 26 Mar 2024 02:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Mar 2024 02:54 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर अरुण गोविल बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि मैं बहुत रोमांचित हूं कि मुझे मेरठ से चुनाव लड़ने का मौका मिला है। क्योंकि मेरा जन्म मेरठ में ही हुआ है।

विज्ञापन
Arun govil said that i am thrilled that I am contesting from Meerut because I was born here
भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मेरठ लोकसभा से अपना प्रत्याशी अरुण गोविल को बनाया है। अरुण गोविल ने कहा कि मैं बहुत ही रोमांचित हूं कि मुझे भाजपा के टिकट पर मेरठ से चुनाव लड़ने का मौका मिला है। कहा कि मेरा जन्म और पालन-पोषण मेरठ में ही हुआ है।

विज्ञापन


अरुण गोविल ने कहा कि मेरठ के लोगों की सेवा का अवसर मिल रहा है, जिससे मुझे बहुत लगा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरठ की सभी यादें आंखों के सामने घूम रही हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में बहुत काम हुए हैं। साथ ही अरुण गोविल ने यह भी कहा कि पीएम मोदी देश की जनता के लिए बहुत कर्मठ हैं। उन्होंने महिलाओं और युवाओं के लिए बहुत काम किया है।
विज्ञापन


अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी 1958 को कैंट में हुआ
रामायण में ‘श्रीराम’ का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल के पास स्टारडम के अलावा उनका मेरठ कनेक्शन भी है। उनका जन्म 12 जनवरी 1958 को मेरठ कैंट में हुआ। उनके पिता चंद्रप्रकाश गोविल मेरठ नगर पालिका से जलकल अभियंता थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई सरस्वती शिशु मंदिर, पूर्वा महावीर और राजकीय इंटर कॉलेज से हुई। सहारनपुर और शाहजहांपुर में उनकी शिक्षा हुई। उन्होंने अपनी औपचारिक शिक्षा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में प्राप्त की। उन्होंने इंजीनियरिंग विज्ञान में अध्ययन किया और कुछ नाटकों में अभिनय किया। 

यह भी पढ़ें: यहां जन्मे हैं रामायण के ‘श्रीराम’: भाजपा से इस सीट के उम्मीदवार गोविल बनाना चाहते थे बिजनेसमैन; बन गए अभिनेता

उनके पिता चाहते थे कि वह एक सरकारी कर्मचारी बने, जबकि अरुण कुछ ऐसा करना चाहते थे जिसके लिए उन्हें याद किया जाए। अरुण छह भाई और दो बहनों में चौथे नंबर के हैं। गोविल ने अभिनेत्री श्रीलेखा से शादी की है। उनके दो बच्चे हैं, सोनिका और अमल। 17 साल की उम्र में वह बिजनेस के सिलसिले में मुंबई गए और अभिनेता बनने के लिए संघर्ष शुरू किया।

यह भी पढ़ें: Bijnor: पुरानी रंजिश के चलते हरेवली में शख्स की पीट-पीट कर हत्या, घटना से परिवार में पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed