फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Arrow of fire fired, victory of good over evil, Ravana burnt in nine fields, chants of Shri Ram echoed.

अग्निबाण चला, बुराई पर हुई अच्छाई की जीत, नौ मैदानों में जला रावण, गूंज उठे श्रीराम के जयकारे

Wed, 21 Oct 2026 01:27 AM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ
न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ Published by: Pratyush Sharma Updated Wed, 21 Oct 2026 01:27 AM IST
सार

मेरठ में नौ मैदानों में रामलीला मंचन में रावण के वध के बाद उसका पुतला जलाया गया। इस दौरान रावण के पुतले का दहन देखने के लिए भारी भीड़ पहुंची थी। रामलीला मैदान में 120 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ तो पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

विज्ञापन
Arrow of fire fired, victory of good over evil, Ravana burnt in nine fields, chants of Shri Ram echoed.
रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों को हुआ दहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दशहरे पर शहर के विभिन्न इलाकों में रामलीलाओं, राम-रावण युद्ध और रावण दहन के आयोजन हुए। दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में शहर रामलीला कमेटी की ओर से 120 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। आतिशबाजी के बाद सूरजकुंड में 110 फीट ऊंचे रावण, 100 फीट ऊंचे कुंभकरण और 90 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। कसेरूखेड़ा में घूमती गर्दन और दहकती आंखों वाला रावण का पुतला आकर्षण का केंद्र रहा। शहर के अन्य रामलीला मैदान भी जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजते रहे।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली रोड पर दो घंटे आतिशबाजी
दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में राम-रावण युद्ध के मंचन के साथ दशानन के पुतले का दहन का किया गया। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान और वानर सेना की युद्ध यात्रा सरस्वती लोक स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर से माधवपुरम होते हुए निकली। वहीं, रावण की सेना रथ पर सवार होकर बैंड-बाजे के साथ दिल्ली गेट स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर से ब्रह्मपुरी और इंद्रा नगर होते हुए मैदान पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर श्रीराम की सेना का स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य उद्घाटनकर्ता डॉ. ओपी अग्रवाल और अजय अग्रवाल रहे। मुख्य तिलककर्ता डॉ. रामकुमार गुप्ता, मुख्य पूजनकर्ता डॉ. धर्मेंद्र भारद्वाज और स्वागत अध्यक्ष निशांत शर्मा रहे। संस्था अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल, डॉ. आलोक गुप्ता, राकेश गर्ग, विपुल सिंघल, मयंक अग्रवाल और कार्यालय प्रभारी अनिल वर्मा ने व्यवस्थाएं संभालीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

तोपखाना में आधी रात को दहन
तोपखाना क्षेत्र में दशहरा मेला समिति की ओर से रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। रात 12 बजे के बाद हुए दहन के दौरान लोगों ने सत्य की विजय का संदेश लिया। समिति अध्यक्ष एडवोकेट पंडित आनंद कश्यप और सचिव कैलाश मेहता ने व्यवस्थाएं संभालीं। मुख्य विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मेरठ के जनरल सेक्रेटरी प्रशांत गुप्ता एडवोकेट रहे। दीपक शर्मा, अनिल डैंग, विशाल यादव, कमल गुलाटी और शक्ति सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
 

विज्ञापन

भैसाली मैदान में लेज़र शो बना आकर्षण का केन्द्र
सदर भैसाली मैदान अपराजिता पूजन के बाद भी श्रीराम युद्ध मैदान में पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान से पूजा-अर्चना के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। पुरोहित नंदकिशोर शर्मा और हरिश चंद जोशी ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। लेजर शो के माध्यम से श्रीराम और रावण का युद्ध आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में बच्चों ने फास्ट फूड और आइसक्रीम का आनंद लिया। कार्यक्रम अध्यक्ष विधायक अमित अग्रवाल और संयोजक डॉ. बृजभूषण गोयल, डॉ. संजय जैन और अश्वनी गुप्ता रहे।
 

रजबन में निकली राम-रावण की सवारी
श्री रामलीला कमेटी रजबन बाजार की ओर से राम-रावण युद्ध और रावण वध का मंचन किया गया। रावण वध के बाद हनुमान की भूमिका निभाने वाले पात्र ने रावण और कुंभकरण के पुतलों में आग लगाई। दशहरा मेले का उद्घाटन कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा ने किया। मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, दीपक एलेन, डॉ. संजय जैन और अजय जैन ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कमेटी अध्यक्ष राजेश यादव, मुख्य संयोजक सुधीर रस्तोगी, केवल कृष्ण शर्मा, महामंत्री सुनील कनोडिया, कोषाध्यक्ष श्याम मदन, सुधीर भटनागर और रजनीश यादव मौजूद रहे।
 

सूरजकुंड में तीन विशाल पुतले जले
सूरजकुंड ग्राउंड में मथुरा से आई श्री गणेश रामलीला मंडली ने राम-रावण युद्ध का मंचन किया। यहां 110 फीट ऊंचे रावण, 100 फीट ऊंचे कुंभकरण और 90 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतलों का दहन हुआ। इसके बाद भव्य आतिशबाजी हुई। दो आतिशबाजों के बीच प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। मंचन में रावण के बार-बार सिर कटने के बाद फिर उग आने और विभीषण द्वारा उसकी नाभि में अमृत कुंड होने की जानकारी देने के प्रसंग को दर्शकों ने सराहा। श्रीराम ने अग्निबाण से अमृत कुंड को सुखाकर रावण का वध किया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर निलिमानंद महाराज, डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, हरिकांत अहलूवालिया, सुनील भराला, नीरज मित्तल, अनुज सिंघल, संजय जैन, संजय त्रिपाठी, विवेक बाजपेई, अध्यक्ष आलोक भटनागर, मनोज गुप्ता और आलोक रस्तोगी मौजूद रहे।

जेल चुंगी में जयकारों के बीच दहन
जेलचुंगी रामलीला कमेटी की ओर से रावण दहन किया गया। महाकाली की आरती के बाद माता काली ने श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। कथा वाचक विजय पटेल ने लीला का मंचन कराया। श्रीराम की भूमिका बलवीर सिंह बिष्ट, लक्ष्मण की गगनदीप पटेल, रावण की अतुल तिवारी, मेघनाद की अनु तिवारी और सीता की भूमिका गोरी ने निभाई। कार्यक्रम में महावीर सिंह, जितेंद्र शर्मा, आमोद धामा, प्रसादी लाल, अशोक शाक्य और गौरी शंकर उपस्थित रहे। मवाना रोड स्थित कसेरूखेड़ा में श्री रामलीला दशहरा कमेटी की ओर से भव्य मेला लगाया गया। देर रात करीब 11 बजे 80 फुट ऊंचे रावण का दहन हुआ। पुतले की घूमती गर्दन, लाल अंगारों जैसी आंखें और पैरों में जयपुरी जूतियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहीं।

मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि दिनेश खटीक और सांसद राजकुमार सांगवान ने संयुक्त रूप से किया। मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित किया। रंजन शर्मा, मनोज चौधरी और सुमित शर्मा ने राम दरबार की आरती की। सीता हरण, लंका दहन, मेघनाद वध, कुंभकरण वध और राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। आतिशबाजी, विद्युत सजावट, झूलों और खानपान की दुकानों ने मेले की रौनक बढ़ाई। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया, जबकि महिलाओं और युवाओं ने खरीदारी की। आयोजन में कमेटी अध्यक्ष विनोद सोनकर, संरक्षक ज्ञान दीक्षित, पुष्पेंद्र शर्मा, आनंद कोरी, गोल्डी, मनीष गुप्ता, जयप्रकाश, कन्हैया लाल, पुष्पेंद्र कुमार, जियालाल, मनोज कुमार और नंदकिशोर मौजूद रहे।

मेरठ में नौ मैदानों में रामलीला मंचन में रावण के वध के बाद उसका पुतला जलाया गया। इस दौरान रावण के पुतले का दहन देखने के लिए भारी भीड़ पहुंची थी। रामलीला मैदान में 120 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ तो पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed