फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Arrogant government bowed before the unity of farmer laborers: Jayant

किसान मजदूरों की एकता के आगे झुकी अहंकारी सरकार : जयंत

Sun, 21 Nov 2021 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 21 Nov 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Arrogant government bowed before the unity of farmer laborers: Jayant
मुजफ्फरनगर के बघरा में परिवर्तन संदेश रैली में रणसिगां बजाता युवक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
तितावी (मुजफ्फरनगर)। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि किसान-मजदूरों की एकता की ताकत से भाजपा की अहंकारी सरकार झुक गई है। लड़ाई अभी जारी है। वह सत्ता में आते ही किसानों और बुनकरों के पिछले बिजली बिल माफ कर दिए जाएंगे और आगे की दरें आधी कर दी जाएगी। किसानों को लागत का डेढ़ गुना मूल्य और एक करोड़ युवाओं को दी जाएगी। बॉर्डर पर बैठे किसान जो फैसला करेंगे, उसमें रालोद कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेगा।
विज्ञापन

बघरा के कल्याणकारी इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित परिवर्तन संदेश रैली में रालोद अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की एकता से भाजपा सरकार झुक गई है। लेकिन लड़ाई अभी अधूरी है। भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो यह 14 दिन में गन्ने के भुगतान और देरी पर ब्याज का कानून भी बदल देगी। सरकार ने नीति आयोग को सिफारिश भेजी है कि यह कानून बदला जाए। एमएसपी पर कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें अभी तक लागू नहीं हुई। भाजपा ने बिजली दरें बढ़ाकर किसानों का शोषण करने का काम किया है। ट्यूबवेलों पर मीटर लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर रालोद आगे बढ़ेगा। यूपी चुनाव में भाजपा की हार होगी और रालोद की जीत होगी। भाजपा बांटने का काम करेगी, लेकिन किसान-मजदूरों को एक होकर लड़ाई जारी रखते हुए जवाब देना है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के बघरा में आयोजित परिवर्तन संदेश रैली में अजित सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते रा?

विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के बघरा में आयोजित परिवर्तन संदेश रैली में अजित सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते रा?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

 

मुजफ्फरनगर के बघरा में आयोजित परिवर्तन संदेश रैली में उमड़ी समर्थकों की भीड़।

मुजफ्फरनगर के बघरा में आयोजित परिवर्तन संदेश रैली में उमड़ी समर्थकों की भीड़।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

 

मुजफ्फरनगर के बघरा में आयोजित परिवर्तन संदेश रैली में उमड़ी भीड़।

मुजफ्फरनगर के बघरा में आयोजित परिवर्तन संदेश रैली में उमड़ी भीड़।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed