फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   arrist in harsh faireing in marrige

हर्ष फायरिंग करने वाला दबोचा

Mon, 02 Dec 2019 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
arrist in harsh faireing in marrige
मवाना। हस्तिनापुर मार्ग पर विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग करना युवक को भारी पड़ गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

हस्तिनापुर रोड स्थित एक मंडप में समीप गांव के एक युवक का रिसेप्शन था। इसमें हर्ष फायरिंग की गई। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख चार-पांच युवक सकपका गए तथा वहां से चलने लगे। जिस पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया और तलाशी ली। एक युवक के पास से तमंचा बरामद हुआ। जिस पर युवक पुलिस उन्हें थाने ले आई। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि फायरिंग की सूचना पाकर पुलिस हस्तिनापुर रोड स्थित मंडप में पहुंची थी। वहां तलाशी के दौरान एक युवक से तमंचा एवं कारतूस बरामद हुआ। युवक राजकुमार निवासी हेमीपुरा हस्तिनापुर बताया है। हालांकि पुलिस ने हर्ष फायरिंग से इनकार किया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीते माह हस्तिनापुर रोड पर शादी समारोह में दुल्हन की रुखसती के दौरान हर्ष फायरिंग में खतौली निवासी युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी। जिसमें पुलिस ने दुल्हन एवं दूल्हा पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं, चार दिन पूर्व मेरठ रोड स्थित मंडप के बाहर भी हर्ष फायरिंग हुई थी। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई थी। हालांकि पुलिस फायर करने वाले का सुराग नहीं लगा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed