मुठभेड़ में दबोचा एक बदमाश, जांबाज अफसर ने पैर में मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में पुलिस व बदमाशों में रेलवे क्रॉसिंग के पास मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने हत्यारोपी के पैर में गोली मार दी, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। हत्यारोपी से एक पिस्टल और एक बाइक बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार समर गार्डन लिसाड़ी गेट में विगत 28 अक्तूबर को आमिर की हत्या हुई थी। जिसमें वसीम उर्फ सोबी पुत्र राशिद निवासी समर गार्डन समेत तीन लोग नामजद हुए थे। आमिर के साथ उसका दोस्त जुम्मा भी बैठा था। आमिर के परिजनों ने जुम्मा पर हत्या होने का शक जताया था। पुलिस ने जुम्मा को कस्टडी से छोड़ा था, जिसे लेकर खूब हंगामा भी हुआ था।
शनिवार को हत्यारोपी वसीम अपने दोस्त साजिद के साथ बाइक पर वारदात करने के इरादे से परतापुर की तरफ से आ रहा था। नूरनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राशिद अली चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन वह फायरिंग करते भागने लगे। जवाबी फायरिंग में वसीम के पैर में गोली लगी।
पढ़ें : मुठभेड़ में तीन दबोचे, लूटी गई लाइसेंसी बंदूक समेत असलहा बरामद
वसीम पर 22 मुकदमे
मुठभेड़ की सूचना पर एसपी सिटी मानसिंह चौहान और सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भेजा। एसपी सिटी ने बताया कि वसीम पर मेरठ, नोएडा, मुरादाबाद आदि जिलों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे है।
पढ़ें : ताबड़तोड़ एनकाउंटर : जांबाज अफसरों ने इनामी बदमाश को मारी गोली
पुलिस की पोल भी खुली
घायल वसीम ने लिसाड़ी गेट पुलिस की भी पोल खोल दी। वसीम ने दावा किया कि आमिर को गोली मारने वाला जुम्मा ही था। आमिर के साथ बाइक पर जुम्मा बैठा था, जिसने गर्दन से सटाकर गोली मारी थी। आमिर के भाई के प्रेम प्रसंग के चलते यह हत्या हुई थी। एसएसपी मंजिल सैनी के अनुसार बदमाश गोली चलाएंगे तो पुलिस भी उनका जवाब गोली से देगी। वसीम की क्राइम हिस्ट्री है। लूट, हत्या और रंगदारी की वारदात करना उसका पेशा बना हुआ था। उसके साथियों की भी तलाश चल रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/