Accident in Meerut: स्कूल जा रही आर्मी वैन में घुसा कैंटर, मची चीख-पुकार, एक छात्रा की मौत, पांच घायल
मेरठ के कंकरखेड़ा में दर्दनाक हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार कैंटर ने आर्मी की स्कूली वैन को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा आर्या सिरोही की मौत हो गई जबकि पांच छात्र-छात्राएं घायल हैं। सभी को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विस्तार
हादसे में छात्रा आर्या सिरोही की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। मृतक छात्रा किस कक्षा में पढ़ती है इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी, तभी सामने से आए तेज रफ्तार कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और वैन में सवार छात्र छात्राओं में चीख-पुकार मच गई।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 31 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ