फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Army personal suicide with his wife after eaten poison

यूपी: फौजी ने पत्नी संग खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में दम तोड़ा

Mon, 12 Aug 2019 10:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 12 Aug 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
Army personal suicide with his wife after eaten poison
Dead Body
गृहकलेश में हापुड़ निवासी फौजी ने अपनी पत्नी के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। हापुड़ में भर्ती कराने के बाद उन्हें मेरठ लाया गया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दंपती की मौत हो गई। नौचंदी पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर के अनुसार, हापुड़ के बाबू गढ़ थाना क्षेत्र के मुजाफरा निवासी मोहित नागर (34) सेना में थे। वर्तमान में वह जम्मू में तैनात थे। 10 दिन पहले ही घर छुट्टी पर आए थे। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल में सामने आया कि कई दिन से मोहित का पत्नी कांता से विवाद चल रहा था। रविवार सुबह भी दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। 
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। उन्होंने आनन-फानन में दोनों को हापुड़ में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ के लोकप्रिय अस्पताल लेकर आए। उपचार के दौरान फौजी और उनकी पत्नी की मौत हो गई। सूचना पर नौचंदी पुलिस पहुंची। दंपती की मौत का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

इंस्पेक्टर का कहना है कि जहरीला पदार्थ खाने की घटना हापुड़ की है। हापुड़ पुलिस ही मामले में जांच करेगी। हापुड़ पुलिस को सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। अभी तक सामने आया है कि दोनों ने गृहक्लेश में जहरीला पदार्थ खाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed