फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   army person died in rest room

आराम घर में फौजी की संदिग्ध हालात में मौत  

Tue, 18 Apr 2017 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Apr 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
army person died in rest room
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 बाबूगढ़ छावनी (हापुड़) में तैनात एक फौजी की सिटी स्टेशन के पास एक आराम घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी पत्नी होने का दावा कर रही एक महिला भी उसके साथ कमरे में थी। पुलिस और सेना के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रेलवे रोड अनंगपाल सिंह के अनुसार सोमवार सुबह करीब सवा छह बजे सुभद्रा नाम की महिला ने थाने पहुंचकर बताया कि वह और उसका पति कल्पतरु दिग्गल (22 वर्ष) सोमवार रात सिटी रेलवे स्टेशन के पास बिट्टू आराम घर में ठहरे थे। सुबह छह बजे जब वह उठी तो कल्पतरु मृत हालत में मिला। बाबूगढ़ छावनी में घोड़ों की देखभाल करने वाला कल्पतरु 16 जून 2016 को छुट्टी लेकर गया था। लेकिन उसके बाद से वह ड्यूटी पर नहीं लौटा था। उसके मुंह और नाक से झाग आ रहे थे। सुभद्रा को सेना के अधिकारी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए थे। 
विज्ञापन

जहरीली शराब, शराब में जहर या कुछ और
इंस्पेक्टर के अनुसार 14 अप्रैल को कल्पतरु और सुभद्रा उड़ीसा स्थित अपने गांव से विध्यांचल एक्सप्रेस से चले थे। रविवार शाम दोनों ट्रेन से दिल्ली से सिटी स्टेशन पहुंचे और इस आराम गृह में रुके थे। देर शाम कल्पतरु शराब पीकर खाना खाने के बाद सो गया था। रात को लघु शंका जाने की बात कहकर कमरे से गया और काफी देर बाद फिर से शराब पीकर आया था। देर रात दोनों कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर सो गए थे। लेकिन सोमवार सुबह कल्पतरु मृत हालत में मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि फौजी के मुंह और नाक से झाग निकल रहे थे। जिससे प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि या तो शराब जहरीली थी या फिर शराब के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन किया गया। अंदेशा अधिक मात्रा में शराब पीने से हार्ट फेल होने का भी जताया गया। लेकिन इन हालात में मुंह और नाक से झाग क्यों निकलेंगे। मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही होगी। सेना के अधिकारी भी अपने स्तर से जांच कर रहे हैं। सेना ने ही फौजी के परिजनों को उड़ीसा सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed