फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Army Major general Subhash Sharan asked the students of Darul Uloom to be admitted to the army

आर्मी के रिक्रूटमेंट मेजर जनरल ने दारुल उलूम के छात्रों को सेना में भर्ती होने के दिया निमंत्रण

Sat, 22 Jun 2019 10:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 22 Jun 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
Army Major general Subhash Sharan asked the students of Darul Uloom to be admitted to the army
मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी को सेना का प्रतीक चिन्ह भेंट करते मेजर जनरल - फोटो : अमर उजाला

इंडियन आर्मी के रिक्रूटमेंट मेजर जनरल एससी शरण शनिवार देर शाम को दारुल उलूम में पहुंचे। उन्होंने संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी से मुलाकात की। एसपी शरण ने दारुल उलूम में दी जाने वाली शिक्षा और यहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को सेना में भर्ती होने के लिए कहा। 

विज्ञापन


शनिवार देर शाम करीब 7.30 बजे मेजर जनरल एससी शरण दारुल उलूम पहुंचे। जहां उन्होंने संस्था के मेहमानखाने में मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी से लंबी वार्ता की। मेजर जनरल ने कहा कि सेना में कलाम पाक की शिक्षा और इमाम समेत बहुत से ऐसे पद हैं जिन पर रहकर छात्र सेना और देश की सेवा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

वहीं इस दौरान मोहतमिम ने मेजर जनरल को बताया कि दारुल उलूम में जो शिक्षा दी जा रही उस शिक्षा को हासिल करने के बाद देश की बहुत सी यूनिवर्सिटी में सीधे प्रवेश मिल जाता है। जिस पर मेजर जनरल ने छात्रों को सेना में भर्ती का ऑफर देते हुए उन्हें शीघ्र ही अपना बायोडाटा भेजने को कहा। 

एससी शरण ने विश्व में दारुल उलूम के योगदान की सराहना करते हुए पूछा कि संस्था की 150 वर्ष के इतिहास में धर्म में क्या परिवर्तन हुआ है। उनके सवाल पर मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि मजहब में परिवर्तन नहीं होता, बल्कि समाज में बहुत परिवर्तन आया है। इसके उपरांत मेजर जनरल ने एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया, नई एवं पुरानी लाइब्रेरी समेत संस्था के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया। मेजर जनरल ने मोहतमिम को सेना का प्रतीक चिह्न भी भेंट किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed