फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   army jawan wife seeks action against a man teasing her in absence her husband

सरहद पर जवान, पत्नी मनचले से परेशान..., कोतवाल के सामने फूट-फूटकर रोई तब जाकर कार्रवाई को दौड़ी पुलिस

Wed, 22 Jul 2020 01:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Jul 2020 01:54 AM IST
सार

  • शिकायत के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं ले रही पुलिस

विज्ञापन
army jawan wife seeks action against a man teasing her in absence her husband
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : indian army website

विस्तार

देश की सुरक्षा के लिए जहां नगर की कॉलोनी का एक जवान सरहद पर तैनात है, वहीं जवान की पत्नी को उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में पड़ोसी मनचले ने तंग कर रखा है। आए दिन मनचला जवान की पत्नी के साथ अभद्रता करता है। महिला के बार-बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। सोमवार को मनचले से तंग आकर जब जवान की पत्नी कोतवाल के सामने फूट-फूटकर कर रोई तो पुलिस कर्मी कार्रवाई करने की बात कहने लगे।

विज्ञापन


दरअसल नगर की एक कॉलोनी का रहने वाला एक युवक सेना में है और इस समय चीन सीमा पर तैनात है। जवान की पत्नी का कहना है कि कॉलोनी मेें ही रहने वाले पड़ोसी युवक मनचले ने पिछले छह-सात माह से तंग कर रखा है।
विज्ञापन


आरोपी गाली देता है और घर के गेट पर आकर अश्लील बातें कर समाज में इज्जत उड़ाने की धमकी देता है। पत्नी ने जवान को बताया तो जवान को छुट्टी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में डरी सहमी जवान की पत्नी तभी से लगातार पुलिस प्रशासन से शिकायत कर रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि कुछ दिन पूर्व फिर मनचले ने घर में घुसकर अभद्रता की तो 100 नंबर फोन पर शिकायत की। आरोप है कि पुलिस शिकायत पर आ तो गई, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में मनचले ने दबंगई दिखाकर अभद्रता की, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही।

आरोप है कि मनचले का रिश्तेदार कोतवाली में ही तैनात है, बार-बार कार्रवाई न होने की धमकी देकर मनचला परेशान करता है। सोमवार को जब पीड़ित कोतवाल अजय शर्मा के सामने फूट-फूटकर रोई तो कोतवाली में हड़कंप मच गया।

कोतवाल ने मामले को गंभीरता से लेकर क्षेत्र के दरोगा सहित सिपाही को फटकार लगाई। बाद में जवान की पत्नी के साथ महिला सब इंस्पेक्टर व अन्य पुलिस कर्मी भेजे, लेकिन इससे पूर्व ही सूचना मिलने पर मनचला घर से भाग गया। कोतवाल अजय शर्मा ने कहा जवान की पत्नी की तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस भेजी, लेकिन आरोपी मनचला युवक घर में नहीं मिला। इस मामले को गंभीरता से दिखवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed