{"_id":"682260e2467f84b25a071e1a","slug":"army-drone-flying-in-the-sky-got-lost-near-the-railway-station-meerut-news-c-14-1-mrt1051-859197-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाश में उड़ रहा सेना का ड्रोन रेलवे स्टेशन के पास हो गया गुम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाश में उड़ रहा सेना का ड्रोन रेलवे स्टेशन के पास हो गया गुम
विज्ञापन
मेरठ। निगरानी एवं प्रशिक्षण के लिए उड़ाया गया सेना का एक ड्रोन रेलवे स्टेशन के पास रोहटा रोड पर अचानक संपर्क कटने के बाद गुम हो गया। काफी तलाशने के बाद भी ड्रोन नहीं मिल सका। देर रात सेना के अधिकारी दीपक रॉय की ओर से रेलवे रोड थाने में इसकी तहरीर दी गई।
सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित 622 ईएमई बटालियन के हवलदार मेजर टेक्नीशियन दीपक राॅय ने तहरीर में बताया कि बटालियन में ड्रोन निगरानी और प्रशिक्षण के लिए उड़ाया जाता है। सोमवार शाम करीब छह बजे भी बटालियन की ओर से एक ड्रोन सिटी रेलवे स्टेशन के पास रोहटा रोड पर उड़ाया जा रहा था। ड्रोन रोहटा रोड रेलवे फ्लाईओवर की ओर चला गया। कुछ देर में ड्रोन का संपर्क टूटने के कारण वह गुम हो गया। सेना के जवानों ने काफी समय तक ड्रोन को तलाश किया, मगर ड्रोन नहीं मिल सका। इसके बाद देर रात रेलवे रोड थाने पर सूचना दी गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सेना की ओर से ड्रोन गुम होने की तहरीर दी गई है। इसके आधार पर जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --