फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Armed miscreants absconding after robbing four lakh rupees from a businessman in Meerut

अपराधी बेखौफ: मेरठ में व्यापारी से दिनदहाड़े चार लाख रुपये लूटकर फरार हुए हथियारबंद बदमाश

Mon, 11 Oct 2021 12:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Oct 2021 12:41 PM IST
सार

मेरठ में हथियारबंद बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट को अंजाम दिया। बागपत रोड पर बदमाशों ने एक व्यापारी से हथियारों के बल पर चार लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए।

विज्ञापन
Armed miscreants absconding after robbing four lakh rupees from a businessman in Meerut
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सोमवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक बड़ी लूट को अंजाम दिया। बागपत रोड पर मलियाना फ्लाईओवर के नजदीक इस बड़ी वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है। बताया गया कि बदमाशों ने मलियाना फ्लाईओवर के नजदीक एक कार सवार व्यापारी से चार लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। व्यापारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा निवासी रविंद्र मेरठ के केसरगंज में थोक विक्रेता व खल-चूरी के व्यापारी चंद्रमोहन सिघल के यहां काम करता है। आज दोपहर 12 बजे रविंद्र बागपत के मलियाना रोड स्थित साबुन गोदाम से एक व्यापारी से चार लाख रुपये लेकर केसरगंज लौट रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और हथियारों के बल पर उससे रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बैग लेकर बदमाश फरार हो गए। कर्मचारी ने पुलिस और मालिक को लूट की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। व्यापारी से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें: मिशन 2022: किसानों के लिए फंड का वादा कर गए अखिलेश, कोरोना, महंगाई पर भी खूब बरसे, की कई घोषणाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed