फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Arear will pay in meerut for industrialst

उद्यमियों के बकाये का अब मेरठ में होगा भुगतान

Sat, 13 Mar 2021 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Arear will pay in meerut for industrialst
अब मेरठ में ही होगा उद्यमियों का बकाया भुगतान
विज्ञापन

मेरठ। सरकार और निजी खरीदारों पर उद्यमियों के चल रहे बकाया का भुगतान अब मेरठ में ही होगा। बकाया भुगतान के लिए उद्यमियों को कानपुर की दौड़ नहीं लगानी होगी। मेरठ में ही फेसिलेशन कमेटी के सामने परेशानी रखकर बकायेदारों से भुगतान ले सकते हैं।
अभी तक प्रदेश में कानपुर में ही फेसिलेशन कमेटी संचालित थी। लंबे समय से उद्यमी यह मांग कर रहे थे कि कमेटी की सुविधाओं का विस्तार किया जाए। अब सरकार ने मंडल स्तर पर समितियां गठित कर दी हैं। मेरठ में भी फेसिलेशन समिति बन चुकी है। इसमें मंडलायुक्त अध्यक्ष, अपर आयुक्त उद्योग सचिव, आईआईए से अजय गुप्ता, लघु उद्योग भारती के कुलभूूषण व लीड बैंक से एक सदस्य को प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

यह पांच सदस्यीय बेंच उद्यमियों के सरकारी व गैर सरकारी बकायों का निपटान जल्द से जल्द करेगी। पीड़ित उद्यमी सरकार या गैर सरकारी खरीदार दोनों से बकाया हासिल करने के लिए फेसिलेशन समिति के सामने आवेदन कर सकता है। आवेदन दाखिल करने के बाद समिति उस आवेदन की जांच करेगी। दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा। सुनवाई के बाद जल्द से जल्द बकाया भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed