{"_id":"635ede4b5961e464e83f2ec6","slug":"aqi-decreased-in-meerut-highest-on-garh-road-modipuram-news-mrt6115347129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में घटा एक्यूआई, गढ़ रोड पर रहा सर्वाधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में घटा एक्यूआई, गढ़ रोड पर रहा सर्वाधिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में घटा एक्यूआई, गढ़ रोड पर रहा सर्वाधिक
मोदीपुरम। मेरठ का एक्यूआई स्तर धीरे-धीरे नीचे आ रहा है, लेकिन शहर के विभिन्न इलाकों में गढ़ रोड सबसे अधिक प्रदूषित रहा। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 252 रहा। एनसीआर में गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली व नोएडा के हालात ठीक नहीं है। यहां एक्यूआई 300 से ऊपर बना हुआ है।
रविवार को गढ़ रोड का एक्यूआई स्तर 252 पहुंच गया। गंगानगर में 223 व पल्लवपुरम में 216 दर्ज किया गया। मुजफ्फरनगर में एक्यूआई का स्तर घटकर 189 पहुंच गया। वहीं दिल्ली में 353, गाजियाबाद में 346, ग्रेटर नोएडा में 342, नोएडा में 324 दर्ज किया गया। वहीं तापमान में लगातार उतार चढ़ाव का दौर बना हुआ है। रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान 30 के पार पहुंच गया। सुबह आसमान में स्मॉग की चादर नजर आई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अगले सप्ताह से तापमान में गिरावट के आसार हैं। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।