फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aprajita100 million Smiles: guest aware girls in law and safety

अपराजिता: ‘आगे बढ़ो बेटियो, हम मदद के लिए तैयार’, अतिथियों ने लड़कियों को किया जागरूक

Sun, 07 Jul 2019 02:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Jul 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
Aprajita100 million Smiles: guest aware girls in law and safety
अतिथियों से सवाल पूछती छात्रा - फोटो : अमर उजाला

बागपत में जिला पुलिस-प्रशासन के बालिका सुरक्षा और अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत बेटियों को जागरूक किया गया। शनिवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज जिवाना में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बेटियों को बेहतर से बेहतर शिक्षा दी जानी चाहिए। शिक्षा से समाज की सोच और दिशा बदलती है।

विज्ञापन


शिक्षा छात्राओं का अधिकार है, इसे आगे बढ़कर हासिल करें। कानून और समाज की जानकारी रखें। मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान ने छात्राओं को कानून और उनके अधिकारों के विषय में जानकारी दी। प्रधानाचार्या नीलम तोमर ने भी छात्राओं को जागरूक किया। इस अवसर पर रश्मि, तेजवीरी, रंजीता, सुशीला, प्रियंका, प्रियांशी, अनीता, नीतू, वीर बहादुर मौजूद रहे।

विज्ञापन

किसी से डरे नहीं
महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान ने कहा कि छात्राओं को उच्च शिक्षा हासिल करनी चाहिए। शिक्षा से समाज को नई दिशा देने में सहयोग करें। छात्राओं के सामने अगर कोई परेशानी है तो हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें। पुलिस को बताएं या शिक्षक और अभिभावकों की मदद लें। किसी से डरने घबराने या प्रकरण को दबाने की जरूरत कतई नहीं है। छात्राओं की पहचान गोपनीय रखकर भी पूरी कार्रवाई की जाती है। 

अपने अधिकारों की रखे जानकारी
बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्राएं अपने अधिकारों की जानकारी रखें। छात्राओं की मदद के लिए तमाम तरह के कानून हैं। अगर जानकारी होगी तो तभी ही छात्राएं अपने अधिकारों का प्रयोग कर सकेंगी। 

Aprajita100 million Smiles: guest aware girls in law and safety
अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स - फोटो : अमर उजाला

शिक्षित होकर आगे बढ़ें
नवोदय लोक चेतना के सदस्य देवेंद्र धामा ने कहा कि वर्तमान में छात्राओं की मदद के लिए कितने ही प्लेटफार्म तैयार हैं। संस्था, पुलिस, समाज और अभिभावक छात्राओं की मदद के लिए गंभीर हुए हैं। इसलिए आगे बढ़े और शिक्षा हासिल कर मुकाम हासिल करें। 

शिकायत पर होंगी तुरंत कार्रवाई
सीडब्ल्यूसी के प्राधिकारी डॉक्टर कुलदीप त्यागी ने कहा कि समिति से शिकायत करते ही तुरंत कार्रवाई की जाती है। नाबालिगों के बाल विवाह के कितने ही मामले रुकवाए गए हैं। बेटियां हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें, ताकि उन्हें तुरंत मदद मिल सकें। 

विज्ञापन

यहां से भी मिलेगी मदद
मुख्यमंत्री ने 1076 हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है। महिलाओं को अपने अधिकारों को जानना चाहिए। यह हेल्पलाइन नंबर अन्य हेल्पलाइन से भी जुड़ा हुआ है। इसलिए तुरंत मदद मिलेगी।

पूछे सवाल, बेटियों ने दिए सही जवाब
मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान ने बेटियों से कई सवाल पूछे। हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी ली। छात्राओं ने सही जवाब दिए। थाना प्रभारी ने कहा कि सही जवाब देने वाली छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed