फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aprajita, Women's doctor raises awareness for girl students to stay healthy

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: डॉक्टर ने छात्राओं को दिए स्वस्थ रहने के टिप्स

Fri, 19 Apr 2019 09:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Apr 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
Aprajita, Women's doctor raises awareness for girl students to stay healthy
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

बागपत में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत सेंट एंजल्स पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। महिला रोग विशेषज्ञ डा. श्याम भवी मिश्रा ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। नियमित खेलकूद में हिस्सा लेने और योग करने के लिए प्रेरित किया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता कैंप का शुभारंभ डा. श्याम भवी मिश्रा और प्रबंधक अजय गोयल ने फीता काटकर किया। डॉक्टर ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। स्वास्थ्य के प्रति छात्राओं को जागरूकlता भरा रवैया अपनाना होगा।
विज्ञापन


व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। इससे शरीर स्वस्थ और मजबूत होगा। बीमारियों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। खाने से पहले हाथ जरूर धोएं। शुद्ध पानी का प्रयोग करें। अगर पानी दूषित होगा तो बीमारियां बढ़ेंगी। दूध, फल और सब्जी का भरपूर सेवन करें। गर्मी के मौसम में सलाद खाएं और भरपूर पानी पीएं। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर डॉक्टर से परामर्श लें। अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वह बेटियों को परिवार में बेटों की तरह ही तवज्जो दें और उनके खानपान और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं के सवाल, डॉक्टर के जवाब
अक्षरा : कई घंटे तक पढ़ाई करते-करते अगर बोर हो जाएं तो क्या करना चाहिए। 
डॉक्टर : पढ़ाई का शिड्यूल इस तरह रखें कि खेलकूद और मनोरंजन का समय भी मिल जाए। खेलकूद से दिमागी थकान से राहत मिलेगी। विषय को समझकर पढ़ें, बोरियत कम होगी।
स्नेहा : अगर किसी विषय में रुचि ही नहीं तो उसकी पढ़ाई कैसे की जा सकती है।
डॉक्टर : हमेशा रुचि के विषयों का चुनाव करना चाहिए। कोर्स का प्रत्येक विषय महत्वपूर्ण होता है। जरूरी है उसे समझना। विषय को शुरूआत से पढ़ें, चाहे इसके लिए उस विषय की पिछली कक्षाओं की किताबें ही क्यों न पढ़नी पढ़े। इससे रुचि पैदा होगी।
शगुन मनी : कद बढ़ाने के लिए क्या कर सकते हैं।
डॉक्टर : कद कुदरत का वरदान हैं। माता-पिता के कद के अनुरूप ही अधिकतर बच्चों का कद होता है। अच्छे खान खान और व्यायाम की मदद ले सकते हैं। दवाइयों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
प्राची : अगर किसी को नींद ज्यादा आती है, तो क्या करना चाहिए।
डॉक्टर : नींद अधिक आने की अलग-अलग वजह है। पर्याप्त नींद लेकर ही पढ़ाई करें, इससे पढ़ाई के दौरान नींद कम आएगी। इसके बावजूद अगर परेशानी हैं तो डॉक्टर से संपर्क करें, जांच कराएं।
इलमा तस्मीन : पढ़ाई करते समय अगर सिरदर्द होता है तो क्या करें। 
डॉक्टर : पढ़ाई से सिरदर्द नहीं होता, यह बीमारी की वजह से होता है। आंखों का चेकअप कराएं। नींद पूरी नहीं होने से भी ऐसा हो सकता है। खानपान का ध्यान रखें।  
हिना : ब्लड प्रेशर की क्या वजह होती है।
डॉक्टर : अनियमित दिनचर्या, तैलीय पदार्थों का खानपान, नींद की कमी, शराब, सिगरेट या नसों में खराब की वजह से भी ब्लड प्रेशर के मामले सामने आए हैं। इसलिए जरूरी है कि दिनचर्या को नियमित रखें और व्यायाम जरूर करें।

अदिति चौहान : हार्मोन की कमी की क्या वजह है। 
डॉक्टर : पौष्टिक भोजन नहीं करना, अनियमित दिनचर्या, कुपोषण और ज्यादा तनाव लेना प्रमुख वजह है। यह किसी को भी और किसी भी उम्र में हो सकता है।
प्रियंका चौहान : विज्ञापन में दिखाई जाने वाली दवाएं कितनी भरोसेमंद होती है।
डॉक्टर : विज्ञापन पर आंख बंद कर भरोसा नहीं करना चाहिए। किसी भी दवा का सेवन बगैर डॉक्टर के परामर्श के नहीं करना चाहिए। 
राफिया राज : उच्च शिक्षा और किसी क्षेत्र का चुनाव कैसे करें।
डॉक्टर : दसवीं और 12वीं की पढ़ाई अच्छे से करनी चाहिए। इसके बाद जिस क्षेत्र में जाने की रुचि है, उसके विषय में पूरी जानकारी हासिल करें। किसी क्षेत्र का चुनाव सिर्फ उसका ग्लैमर देखकर ही नहीं करना चाहिए। विशेषज्ञों से मिलें, बात करें, इसके बाद ही चयन करें। विषयों का पूरा ज्ञान होना चाहिए, तैयारी खुद बेहतर हो जाएगी।
श्रेया : परीक्षा में तनाव से बचने के लिए क्या करें।
डॉक्टर : सालभर नियमित पढ़ाई करें। परीक्षा के दिनों में नींद भी पर्याप्त लें, खुद पर भरोसा रखें। अंतिम दिनों में सेलेबस के महत्वपूर्ण प्वाइंट को पढ़ें।

सोशल मीडिया पर भ्रामक नॉलेज
डॉक्टर ने छात्राओं से कहा कि मोबाइल का प्रयोग कम से कम करें। व्हाट्सएप पर वायरल होने वाली भ्रामक सूचनाओं के जाल में नहीं फंसना चाहिए। खुद का एकाउंट नहीं बनाएं, इससे पढ़ाई और समय दोनों बर्बाद होंगे। अपने फोटो शेयर न करें और जिन लोगों को आप जानते नहीं उनसे सोशल मीडिया पर कतई बात न करें।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed