फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aprajita: Students of Meerut said that our city should be free from crime

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: युवाओं ने बताईं समस्याएं, कहा- अपराध मुक्त हो अपना शहर

Tue, 02 Apr 2019 12:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Apr 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Aprajita: Students of Meerut said that our city should be free from crime
सभी छात्र-छात्राओं ने मतदान करने की शपथ ली - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत सोमवार को मॉल रोड स्थित आईआईएमटी कॉलेज में चुनावी अड्डे का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने कहा कि अपराध की वजह से मेरठ की छवि राष्ट्रीय स्तर पर खराब हो रही है। नौकरी और उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को शहर छोड़ना पड़ता है। सड़कें टूटी हैं, नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। बिना सिफारिश कोई काम नहीं होता। भ्रष्टाचार की जड़ें मजबूत हो रही हैं। जाम, अतिक्रमण, डेयरियां, खुले मेनहोल भी मेरठ की समस्याएं हैं, जिसकी वजह से शहर स्मार्ट सिटी नहीं बन पाया। युवाओं ने कहा कि केवल रिबन काटने से काम नहीं चलेगा। जनप्रतिनिधियों को जमीनी स्तर पर काम करना होगा। अंत में सभी ने 11 अप्रैल को मतदान करने की शपथ ली। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ. निर्देश वशिष्ट, कॉलेज डीन डॉ. मनोज शर्मा, एचओडी बीसीए रोबिन्स रस्तोगी, एचओडी बीबीए डॉ. अमित मल्होत्रा व स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन


एजुकेशन हब बने मेरठ
मेरठ में एम्स, आईआईटी, निफ्ट से लेकर लॉ का कोई बड़ा संस्थान नहीं है। मैनेजमेंट और होटल मैनेजमेंट जैसी शिक्षा के लिए छात्रों को दिल्ली, पुणे का रुख करना पड़ता है। उच्च शिक्षा की अच्छी सुविधा यहां होनी चाहिए। - आकाश राणा
विज्ञापन

 

नारी सुरक्षा प्राथमिक मुद्दा
शहर में दिन पर दिन अपराध बढ़ रहा है। महिलाएं घर से निकलने पर खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। मेरा वोट उसे ही मिलेगा जो नारी सुरक्षा को प्राथमिकता देगा और रोजगार बढ़ाएगा। - शैफ अली
विज्ञापन
विज्ञापन


सिफारिश नहीं, योग्यता पर हो काम
चाहे स्कूल, कॉलेजों में एडमिशन लेना हो या फिर चाहे कोई भी कार्य करवाना हो, बिना सिफारिश यहां कुछ नहीं होता है। मैं उसे अपना मतदान करूंगी जो भाई-भतीजावाद को खत्म कर दे। काम बिना सिफारिश के होने चाहिए। - ट्विंकल

लोगों से जुडे़ं नेता
नेता वही जिसे अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी हो। जो लोगों से जुड़े। समय- समय पर क्षेत्र का निरीक्षण करे। जो प्रत्याशी आम जनता के बारे में सोचेगा, मैं उसी को वोट दूंगा। - युवराज सिंह

भ्रष्टाचार पर लगाए अंकुश
स्कूल में एडमिशन, नौकरी, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना, बिजली बिल जमा कराना, नक्शा पास कराना कोई भी काम हो बिना पैसे के नहीं हो रहा। सभी विभाग भ्रष्टाचार और घूसखोरी में लिप्त हैं, इस पर लगाम कसे। - रिद्म अरोड़ा
  

रोजगार के अवसर बढ़ें
शिक्षा के स्तर में सुधार हो। क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ें। नेता वही जो युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए कार्य करे। पूरे समाज को एक समान समझना भी जरूरी है। विकास कार्य करने से ही बात बनेगी। - इकरा हसीन

नालों की हो सफाई
प्रदूषण, गंदगी शहर की बड़ी समस्या है। जरा सी बारिश में नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं। नालों की सफाई की जाए। नालों को ढक दिया जाए। गंदगी के कारण बीमारी फैलती है। - दिलीप
 

पात्रों को दिलवाएं लाभ
सरकार योजना लागू करती है, जो कागजों में ही रह जाती है। जनप्रतिनिधि को चाहिए कि वह इन योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं। जिससे पात्रों को उनका लाभ मिल सकें। - रितिका गुप्ता

रिश्वतखोरी के खिलाफ चले अभियान
जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्य करें। इस पर व्यापक स्तर पर अभियान चलाए। शहर में शिक्षा का स्तर भी बढ़ाया जाए। खिलाड़ियों के लिए भी काम किए जाएं। - अक्षय श्रीवास्तव

शहर हो जाम मुक्त
जाम आज शहर की सबसे बड़ी समस्या है। वोट उसको दूंगा जो शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए कार्य करेगा। शहर में हर जगह अतिक्रमण फैला है। इसे हटवाना जरूरी है। - जतिन गोस्वामी

मेरठ बने स्मार्ट सिटी
नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। हर ओर शहर में कूड़े के ढेर लगे हैं। मेरा जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो मेरठ को स्मार्ट बनाने के क्षेत्र में कार्य करें। शहर का विकास होगा, तभी यहां पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। - आयुष

खिलाड़ियों को मिले बेहतर सुविधा
शहर में स्टेडियम तो है लेकिन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए कोच नहीं है। मेरा वोट उसे जो स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कर सकें। - मानव

सड़कों की हालत सुधरे
शहर की कमोबेश सभी सड़कें खस्ताहाल हैं, जिसकी वजह से हर रोज कोई न कोई दुर्घटना हो रही है। मेरा वोट उसी को जो सड़कों की हालत सुधरवाए। - राधिका

औद्योगीकरण बढ़ाने के लिए हो कार्य
मेरा सांसद वह होगा जो क्षेत्र में विकास करवाएगा। क्षेत्र में औद्योगीकरण को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराएगा। शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए काम करेगा।  - हिमांशु

शिक्षण क्षेत्र में हो पारदर्शिता
शिक्षा क्षेत्र में भ्रष्टाचार इस समय चरम सीमा पर है। सांसद ऐसा हो जो सभी स्कूल-कॉलेजों के लिए समान नियम लेकर आए, जिससे शिक्षण क्षेत्र में पारदर्शिता बनी रहे। - सागर

इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा 
मेरठ में सराफा का बड़ा कारोबार है, बावजूद इसके ज्वैलर्स के लिए कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है।
आरटीओ में भ्रष्टाचार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगे।
मिलावट करने वालों पर अंकुश लगे।
जिला अस्पतालों में मरीजों के लिए बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हों।
शहर की अपराध मुक्त छवि बनाने की दिशा में काम होने चाहिए।
सदर में सीवर लाइन डालने के लिए पूरी सड़क खोद दी है, लेकिन नई सड़क नहीं बनी। 
रोहटा रोड के हालात बहुत खराब है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed